न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कनाडा में जल्द शुरू होगा वैक्सीनेशन, सबसे पहले दी जाएगी हाई रिस्क वाले लोगों को

कनाडा (Canada) ने बुधवार को फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer Biontech) की वैक्सीन (Corona Vaccine) को अप्रूवल दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 9:17:17

कनाडा में जल्द शुरू होगा वैक्सीनेशन, सबसे पहले दी जाएगी हाई रिस्क वाले लोगों को

कनाडा (Canada) ने बुधवार को फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer Biontech) की वैक्सीन (Corona Vaccine) को अप्रूवल दिया था। अब यहां की हेल्थ मिनिस्ट्री ने साफ कर दिया है कि देश में बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन बहुत जल्द शुरू होगा। गुरुवार को हेल्थ मिनिस्ट्री की जनरल एडमिनिस्ट्रेश से लंबी बैठक हुई। इसमें वैक्सीनेशन प्रॉसेस पर विचार किया गया।

'द गार्डियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले हफ्ते वैक्सीनेशन शुरू हो सकता है और सबसे पहले यह हाई रिस्क वाले लोगों को दी जाएगी। कनाडा को रविवार को 30000 डोज मिलेंगे। इस महीने के आखिर तक यह संख्या 2,49,000 हो जाएगी।

अफ्रीकी देशों की अमीर देशों से अपील

अफ्रीकी देशों ने अमीर देशों से अपील में कहा है कि अगर उनके पास ज्यादा वैक्सीन मौजूद होती है तो वे इसे गरीब देशों को जरूर दें। अफ्रीकी देशों की एक संस्था ने कहा- यह महामारी मानवता के लिए चुनौती है। अगर अमीर और विकसित देशों के पास वैक्सीन के जरूरत से ज्यादा डोज मौजूद हैं तो इसे गरीब देशों को दिया जाना चाहिए। कुछ दिन पहले बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने इस बारे में आगाह भी किया था कि विकसित देशों के पास वैक्सीन के डोज ज्यादा हो सकते हैं।

Pfizer की वैक्सीन को अमेरिका में मिल सकता है इमरजेंसी अप्रूवल

उधर, अमेरिका में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन में तीन हजार मौतों के बाद सरकार पर दबाव बढ़ रहा है। जिसके चलते अमेरिका भी फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer Biontech) कोरोना वैक्सीन के टीके को मंजूरी दे सकता है। अमेरिकी सरकार के एक सलाहकार पैनल ने फाइजर-बायोएनटेक कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन स्वीकृति की सिफारिश की है। पैनल ने कहा कि टीके का संभावित लाभ इसके जोखिमों को कम करता है। FDA के एक एडवाइजरी पैनल ने इस संस्था से अपील में कहा है कि वो फाइजर-बायोएनटेक वैक्सीन को कम से कम इमरजेंसी में इस्तेमाल के लिए अप्रूवल दे। FDA की अप्रूवल में देरी के लिए काफी आलोचना हो रही है। राष्ट्रपति ट्रम्प भी कई हफ्ते पहले FDA को फटकार लगा रहे हैं। जबकि, इस संस्था की दलील है कि वैक्सीन अप्रूवल में कोई जल्दबाजी की गई तो इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं। अमेरिका में वैक्सीन अप्रूवल की प्रक्रिया काफी जटिल है।

बता दे, अमेरिका में बुधवार को एक ही दिन में 3260 लोगों की मौत के बाद सरकार पर दबाव बढ़ गया है। यह एक दिन में हुई मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। केंद्र और राज्य सरकारों ने कुछ हफ्ते पहले ही लोगों को चेतावनी दी थी कि वे थैंक्स गिविंग डे की छुट्टियों के दौरान यात्रा और लापरवाही से बचें। मौतों और संक्रमण के आंकड़े बता रहे हैं कि सरकार की वॉर्निंग को गंभीरता से नहीं लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?