Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आज से आमजन को लगेगा कोरोना का टीका, सरकारी अस्पताल में फ्री होगा टीकाकरण

देशभर में कोरोना संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन का दूसरा फेज 1 मार्च यानी सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Mar 2021 8:46:03

आज से आमजन को लगेगा कोरोना का टीका, सरकारी अस्पताल में फ्री होगा टीकाकरण

देशभर में कोरोना संक्रमण के खिलाफ वैक्सीनेशन का दूसरा फेज 1 मार्च यानी सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। भारत 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इसके लिए को-विन 2.0 (Co-WIN 2.0) पोर्टल (cowin.gov.in) के साथ ही आरोग्य सेतु पर सोमवार सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि ‘ऑन-साइट’ पंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध होगी, ताकि योग्य लाभार्थी अपनी पसंद के टीकाकरण केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण कराएं और टीका लगवाएं। टीके के लाभार्थी को-विन 2.0 पोर्टल और आरोग्य सेतु आदि मोबाइल ऐप के जरिए पहले भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मंत्रालय ने कहा कि लाभार्थी अपनी पसंद के कोविड-19 टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) को चुन सकते हैं और टीका लगवाने के लिए अपना समय निर्धारित करवा सकते हैं।

दिखाना होगा गंभीर बीमारी का सर्टिफिकेट


जिन लोगों की उम्र 60 साल या ज्यादा है, उन्हें रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन के वक्त ID कार्ड साथ रखना होगा। 45 से 60 साल के जिन लोगों को गंभीर बीमारी है, उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाना होगा। सरकार ने इसके लिए डिक्लरेशन फॉर्मेट के साथ इस क्राइटेरिया में आने वाली 20 बीमारियों की लिस्ट भी जारी की है। इस फॉर्म को डॉक्टर से सर्टिफाई करवाना होगा।
सरकारी अस्पताल में फ्री होगा टीकाकरण

करीब 12 हजार सरकारी टीकाकरण केंद्रों में टीका नि:शुल्क लगाया जाएगा। वहीं, टीकाकरण केंद्र के रूप में निर्धारित निजी स्वास्थ्य संस्थानों में टीका लगवाने वालों को पहले से तय शुल्क का भुगतान करना होगा। प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीनेशन के लिए 250 रुपए का भुगतान करना होगा। इसमें 150 रुपए टीके के लिए और 100 रुपए सर्विस चार्ज होगा। वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में जिनकी उम्र 1 जनवरी 2022 को 60 साल होगी, वे भी इस बार टीका लगवा सकते हैं। वैक्सीनेशन दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके लिए को-विन 2.0 पोर्टल के साथ ही आरोग्य सेतु ऐप पर सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में 1.23 करोड़ से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीके की खुराक दी गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि प्रत्येक खुराक के लिए किसी भी समय एक लाभार्थी कोई एक समय बुक करा सकता है। जिस दिन के लिए रजिस्ट्रेशन खुलेगा, उस दिन दोपहर तीन बजे तक का ही अपाइंटमेंट लिया जा सकेगा। उदाहरण के लिए एक मार्च को टीकाकरण के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे के बीच रजिस्ट्रेशन होगा। कोई भी व्यक्ति इस दौरान के ही किसी समय के लिए अपाइंटमेंट ले सकता है। हालांकि, एक मार्च को आगे की तारीख के लिए भी बुकिंग कराई जा सकती है।

आपको बता दे, टीकाकरण अभियान में भारत बायोटेक की स्वदेशी वैक्सीन- कोवैक्सिन और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोवीशील्ड का इस्तेमाल हो रहा है। वैक्सीन का चुनाव करने की अनुमति नहीं होगी। जो उपलब्ध रहेगी, वही वैक्सीन लगाई जाएगी।
corona,corona vaccination,coronavirus,corona vaccination second phase,corona news,hindi news पीएम मोदी ने दिल्ली AIIMS में लगवाई कोरोना वैक्सीन

आपको बता दे, कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरे फेज आम लोगों के लिए शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को खुद वैक्सीन लगवाई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सोमवार सुबह पीएम मोदी को कोविड-19 से बचाव का टीका लगाया गया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन लगवाई है। उन्हें पुडुचेरी की नर्स पी निवेदा ने वैक्सीन लगाई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका