न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड गिरावट, बेरोजगारी 15 फीसदी बढ़ी

अमेरिका में कोरोना से अब तक 46,34,985 लोग संक्रमित हो चुके है। इस वायरस से अब तक 1,55,285 लोगों की मौत हो चुकी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Jul 2020 4:27:39

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड गिरावट, बेरोजगारी 15 फीसदी बढ़ी

दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 74 लाख 76 हजार 105 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 9 लाख 39 हजार 477 ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, 6 लाख 76 हजार 759 की मौत हो चुकी है। कोरोना का कहर झेल रहे अमेरिका की अर्थव्यवस्था को तगड़ी चोट पड़ी है। अप्रैल से जून की तिमाही में अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 33% की भारी गिरावट आई है। यह ऐतिहासिक गिरावट है यानी अब तक का एक रिकॉर्ड है।

इस दौरान अमेरिका में बेरोजगारी भी बढ़कर 14.7% तक पहुंच गई। गौरतलब है कि अमेरिका में वित्त वर्ष कैलेंडर वर्ष यानी जनवरी से दिसंबर तक के लिए होता है। वहां गुरुवार को अप्रैल से जून की दूसरी तिमाही के लिए इकोनॉमी के आंकड़े जारी किए गए।

बता दे, अमेरिका में कोरोना से अब तक 46,34,985 लोग संक्रमित हो चुके है। इस वायरस से अब तक 1,55,285 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना की वजह से अमेरिका में भी लॉकडाउन लगाया गया और बढ़ते संक्रमण की वजह से वहां कंपनियों, कारखानों का काम बंद करना पड़ा। इसकी वजह से बड़ी संख्या में नौकरियों में छंटनी की गई। पिछले हफ्ते करीब 14 लाख अमेरिकियों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है। ये वे लोग हैं जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। अमेरिका में यह लगातार 19वां हफ्ता है जब 10 लाख से ज्यादा लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है। मार्च से पहले कभी भी यह आंकड़ा 7 लाख के पार नहीं हुआ था।

अमेरिका में 1947 से जीडीपी के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। इसके पहले साल 1958 में राष्ट्रपति आइजनहावर शासन के दौरान अमेरिका की अर्थव्यवस्था में करीब 10 फीसदी की गिरावट आई थी, जो इसके पहले का सबसे बुरे दौर का ​रिकॉर्ड है। इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 5 फीसदी की गिरावट आई थी।

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक ज्यादातर इकोनॉमिस्ट को लगता है कि जुलाई से सितंबर की तिमाही में इकोनॉमी में सुधार आएगा। कोरोना संक्रमण के मामलों में अमेरिका दुनिया में पहले स्थान पर है और अब भी मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहां कोरोना के मामलों की संख्या 45 लाख को पार कर गई है।

दो वैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल शुरू

बता दे, अमेरिका में कोविड-19 की दो वैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल शुरू हो चुका है। गुरुवार को सैकड़ों लोगों को इसका टीका लगाया गया। हालांकि, कितने लोगों को वैक्सीन दी गई हैं अभी इसका पता नहीं चला है। ये वैक्सीन बॉयोटेक्नोलॉजी कंपनी मॉडर्ना और फाइजर ने बनाई हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह एक अप्रत्याशित स्थिति है। हमें नहीं पता कि ये वैक्सीन कितना अच्छा काम करने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत