न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की रफ्तार, ​गांवों से टेंशन, शहरों में राहत

24 से 31 अक्टूबर के मुकाबले 21 से 29 नवंबर के साप्ताहिक नए मामलों की तुलना करने पर पता चलता है कि 284 जिलों में नवंबर के आखिरी सप्ताह में नए मामलों की संख्या में तेजी आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Dec 2020 12:02:28

कोरोना की रफ्तार, ​गांवों से टेंशन, शहरों में राहत

देश में सोमवार को कोरोना के 31 हजार 179 केस आए, 42 हजार 282 मरीज ठीक हो गए और 482 की मौत हो गई। नवंबर में कुल 12.79 लाख केस आए। इनमें से 13.99 लाख मरीज ठीक हो गए, जबकि 15 हजार 508 मरीजों की मौत हो गई। इससे एक्टिव केस में 1.35 लाख की गिरावट दर्ज की गई। यह अक्टूबर से 2.35 लाख कम है। तब 3.70 लाख केस कम हुए थे।

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 94.63 लाख हो गया है। इसमें 88.73 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख मरीजों की मौत हो गई। अभी 4 लाख 40 हजार मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

24 से 31 अक्टूबर के मुकाबले 21 से 29 नवंबर के साप्ताहिक नए मामलों की तुलना करने पर पता चलता है कि 284 जिलों में नवंबर के आखिरी सप्ताह में नए मामलों की संख्या में तेजी आई है। आंकड़े बताते हैं कि देश के ग्रामीण इलाकों में नए कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं जबकि शहरी इलाकों में कोविड-19 महामारी से थोड़ी-थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। इन 284 जिलों के 55.3% यानी 157 जिले ग्रामीण इलाकों के हैं। वहीं, 21.1% यानी 60 जिले अर्ध-शहरी जबकि 16.9% यानी 48 जिले शहरी इलाकों के हैं। आकलन में 633 जिलों को ही शामिल किया जा सका क्योंकि बाकी जिलों के टाइम सीरीज डेटा उपलब्ध नहीं थे।

ध्यान रहे कि सितंबर में हर दिन औसतन 90 हजार नए केस आ रहे थे। यानी, जिन 284 जिलों में नए कोरोना मामलों की बाढ़ आ रही है, उनमें 80% से ज्यादा ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के हैं जहां लचर स्वास्थ्य व्यवस्था है।

शहरी क्षेत्रों में नए कोरोना केस की रफ्तार घटी

शहरी क्षेत्रों से थोड़ी राहत की खबर आ रही है जहां शुरुआत में कोरोना ने अपनी जड़ें जमा ली थीं। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में 77% कोरोना केस शहरी क्षेत्रों में ही थे जबकि सिर्फ 10% केस ही ग्रामीण इलाकों में पाए गए थे। लेकिन, 29 नवंबर को कोरोना मामलों में शहरी क्षेत्र की हिस्सेदारी घटकर 52% रह गई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों की हिस्सेदारी बढ़कर 24% जबकि अर्ध-शहरी क्षेत्रों की हिस्सेदारी 21% हो गई।

ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों को मिलाने पर बदल जाती है तस्वीर

अगर ग्रामीण और अर्ध-शहरी जिलों को मिला दिया जाए तो अपैल के मुकाबले नवंबर में नए कोरोना मामलों की रफ्तार घटती दिखती है। लेकिन, इसका प्रमुख कारण हर जिले के कुल मामलों और टेस्टिंग रेट में भारी अंतर है। कुछ जिलों में बहुत ज्यादा मामलों के कारण बाकी जिलों का औसत भी बढ़ गया है।

​नवंबर में इन जिलों में आई कोरोना केस की बाढ़

1,000 से ज्यादा कोरोना मामलों वाले 19 जिलों में अब तक के कुल कोरोना मामलों में आधे अकेले नवंबर में आए हैं। इनमें सिर्फ दो गुरुग्राम और फरीदाबाद शहरी, दो गंगानगर और हिसार अर्ध-शहरी जबकि 12 जिले ग्रामीण जिले हैं। छत्तीसगढ़ के बामेतारा, बालोद और कोरबा जिलों को शहरी या ग्रामीण क्षेत्रों के आधार पर बंटवारा नहीं हुआ है। आंकड़े निकालते वक्त तेलंगाना, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मणिपुर और सिक्किम को शामिल नहीं किया गया क्योंकि वहां डिस्ट्रिक्ट लेवल के डेटा उपलब्ध नहीं हैं।

शहर में कोरोना की रफ़्तार पड़ी धीमी

50,000 से ज्यादा कोरोना केस वाले 19 जिलों में नवंबर महीने में अब तक के कुल केस के सिर्फ 10% केस ही आए। इनमें सिर्फ दो ग्रामीण इलाकों के हैं। शहरी जिलों में कोरोना केस की रफ्तार घटने का मतलब है कि इन इलाकों में महामारी नियंत्रण में आ रही है।

ये हैं 5 राज्यों का हाल

दिल्ली में 100 से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत

दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर 100 से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हुई। बीते 24 घंटे में 3 हजार 726 नए मरीज मिले। 5 हजार 824 लोग ठीक हुए और 108 की मौत हुई। अब तक 5 लाख 70 हजार 374 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 32 हजार 885 मरीजों का इलाज चल रहा है। 5 लाख 28 हजार 315 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 9 हजार 174 हो गई है।

मध्यप्रदेश में 1383 नए मरीज मिले

मध्यप्रदेश में सोमवार को 1 हजार 383 नए मरीज मिले। 1576 लोग ठीक हुए और 10 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 6 हजार 128 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14 हजार 771 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 88 हजार 97 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 3 हजार 260 हो गई है।

गुजरात में 1502 नए मरीज मिले

गुजरात में सोमवार को 1 हजार 502 नए मरीज मिले। 1 हजार 401 लोग ठीक हुए और 20 की मौत हुई है। अब तक 2 लाख 9 हजार 780 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 लाख 90 हजार 921 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14 हजार 870 मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 3989 हो गई है।

राजस्थान में 20 की मौत हुई

राजस्थान में सोमवार को लंबे समय बाद नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी। पिछले 24 घंटे के अंदर 2 हजार 677 नए मरीज मिले। 2 हजार 762 लोग ठीक हुए और 20 की मौत हो गई। अब तक 2 लाख 68 हजार 63 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 28 हजार 653 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 2 लाख 37 हजार 98 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 2 हजार 312 हो गई है।

महाराष्ट्र में 80 मरीजों की हुई मौत

महाराष्ट्र में सोमवार को 3837 नए मरीज मिले। 4 हजार 196 लोग रिकवर हुए और 80 की जान चली गई। अब तक 18 लाख 23 हजार 896 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 90 हजार 557 मरीजों का इलाज चल रहा है। 16 लाख 85 हजार 122 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 47 हजार 151 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर