न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोज नए रिकॉर्ड बना रहा कोरोना, देश के कई शहरों में आज से एक बार फिर लागू हो रहा लॉकडाउन

हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहे कोरोना मामलों के आंकड़े अब डराने लगे हैं। वहीं, IMA का कहना है कि अब तक 93 डाक्टर कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Jul 2020 9:32:45

रोज नए रिकॉर्ड बना रहा कोरोना, देश के कई शहरों में आज से एक बार फिर लागू हो रहा लॉकडाउन

देश में कोरोना के मामले सोमवार को 9 लाख के पार पहुंच चुके हैं। अब तक 9 लाख 7 हजार 645 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 5 लाख 69 हजार 753 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 3 लाख 10 हजार 377 लोगों का इलाज चल रहा है। 23 हजार 711 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिछले 24 घंटे में 28 हजार 178 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। कोरोना के मरीज जिस तरह बढ़ रहे है उससे अब एक बार फिर देश लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। देश के कई शहरों में आज से एक बार फिर लॉकडाउन लागू हो रहा है। ये सख्ती साफ बता रही है कि जिंदगी की रफ्तार को रोकना ही कोरोना काबू करने का इकलौता रास्ता माना जा रहा है।

दरअसल, हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहे कोरोना मामलों के आंकड़े अब डराने लगे हैं। वहीं, IMA का कहना है कि अब तक 93 डाक्टर कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन कह रहा है कि हालात अभी और बिगड़ेंगे। ऐसे में जहन में एक ही सवाल उठता है कि क्या अनलॉक से हालात बिगड़ रहे है। क्या फिर से कड़ी सख्ती की जरूरत महसूस की जाने लगी है। कई राज्यों ने मंगलवार को फिर से लॉकडाउन के जो फैसले किए उससे तो यही लगता है कि अनलॉक की वजह से कोरोना को ताकत मिली है और उसने अपने पैर पसारने में मदद मिली।

इन शहरों में आज से लॉकडाउन

- गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत में सरकारी बसों को फिर बंद कर दिया गया है।
- ग्वालियर में एक दिन 191 केस आए तो आज शाम 7 बजे से एक हफ्ते तक टोटल लॉकडाउन लागू हो रहा है। बिल्कुल कफ्यू की तर्ज पर सख्ती होगी।
- बेंग्लुरु समेत दक्षिण कर्नाटक में एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू किया जा रहा है।
- महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में आज रात से 10 दिनों का लॉकडाउन लागू हो रहा है।
- पुणे में 14 जुलाई से 23 जुलाई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।
- जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।
- उत्तर प्रदेश में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू रहेगा।
- वाराणसी में 5 दिनों (सोमवार से शुक्रवार) तक आधे दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। पाबंदिया शाम के 4 बजे के बाद लागू हो जाएंगी।

हालाकि, राहत की बात है कि देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। अब तक 63.02% मरीज ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 19 राज्यों में देश की औसत रिकवरी रेट यानी 63.02% से भी ज्यादा रफ्तार से मरीज ठीक हो रहे हैं। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार, तमिलनाडु, गुजरात जैसे प्रदेश शामिल हैं। इससे बड़ी राहत की बात है कि देश की औसत मृत्यु दर के मुकाबले देश के 30 राज्यों में कम लोगों ने जान गंवाई है। देश में औसत मृत्यु दर 2.64% है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत