न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

22 हजार का चालान निपटाएं 400 रुपये में, खुद पुलिसवाले बताई ट्रिक

संधू ने बताया कि उल्लंघनकर्ताओं के पास अपने ट्रैफिक पुलिस चालान का भुगतान करने के लिए 15 दिन होते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Sep 2019 5:43:53

22 हजार का चालान निपटाएं 400 रुपये में, खुद पुलिसवाले बताई ट्रिक

1 सितंबर से लागू हुए संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के बाद भारी भरकम चालान भरने वालों की जैसे लाइन लग गई है। कोई 20 हजार का चालान दे रहा है तो कोई 2 लाख का और हाल ही में एक ट्रक मालिक को 6 लाख का चालान भरना पड़ा। वही इस बीच एक पुलिसकर्मी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहे हैं कि अगर ट्रैफिक पुलिस आपका भारी चालान काट दे तो आप कैसे कम पैसों में इसको निपटाया जा सकता है। 15 मिनट का यह लंबा वीडियो फेसबुक पर छाया हुआ है। पुलिस वाला इस वीडियो में कह रहा है कि 'लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नहीं है तो 5 हजार रुपये। पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है तो 10000 रुपये। इंश्योरेंस डॉक्यूमेंट खो गया है तो 2000 रुपये का चालान लगता है।' इसी तरह उन्होंने एक-एक कर चालान की पूरी लिस्ट सुना दी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, 'अगर आप डॉक्यूमेंट्स घर में भूल गए हैं और चालान काट लिया गया है तो आप भारी चालान को भी कम कर 100 रुपये कर सकते हैं।'

संधू ने बताया कि उल्लंघनकर्ताओं के पास अपने ट्रैफिक पुलिस चालान का भुगतान करने के लिए 15 दिन होते हैं। वो इन 15 दिन के अंदर अधिकारियों को डॉक्यूमेंट्स दिखा सकते हैं। ऐसे में आपको पूरा जुर्माना नहीं देना होगा। आपको सिर्फ 100 रुपये देने होंगे। जैसे आपके पास ड्राइविंग करते समय ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस नहीं है तो नए नियम के मुताबिक आपका चालान 22 हजार रुपये का बनेगा। अगर आप 15 दिन के अंदर अधिकारियों को ये डॉक्यूमेंट दिखा देते हैं तो आपको 100-100 रुपये देने होंगे। यानी चार चीजों पर चालान कटने के लिए आपको 400 रुपये ही देने होंगे।

उन्होंने बताया कि ये प्रक्रिया थोड़ी बोझिल और समय लेने वाली हो सकती है, लेकिन ड्राइवर का इससे पैसा बच सकता है। साथ ही उन्होंने बताया कि यह प्रावधान बिना हेलमेट या नशे में गाड़ी चलाने जैसे अपराधों पर लागू नहीं होता है। फेसबुक पर पिछले हफ्ते इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो के अब तक 9.7 मिलियन व्यूज हो चुके हैं।

बता दे, अगर गाड़ी चलाते समय लाइसेंस नहीं है, तो इसका चालान अब 5 हजार रुपये है। पहले इसके लिए 500 रुपये देने पड़ते थे। नए नियम लागू होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर