न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस ने मोदी की टिप्पणी को लेकर लोकसभा से बर्हिगमन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह पर पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 Dec 2017 3:20:27

कांग्रेस ने मोदी की टिप्पणी को लेकर लोकसभा से बर्हिगमन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह पर पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश रचने के आरोपों के खिलाफ कांग्रेस सदस्यों ने गुरुवार को लोकसभा में प्रदर्शन किया और बोलने की अनुमति नहीं मिलने से सदन से बर्हिगमन कर गए।

सदन के शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आसन के समक्ष जमा हो गए और महाजन से पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को बोलने की इजाजत देने का आग्रह किया।

हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष महाजन ने प्रश्न काल शुरू कर दिया फिर भी कांग्रेस सदस्य उनके आसन के पास खड़े होकर नारे लगाते रहे। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सदन में मौजूद थी और प्रदर्शन के दौरान वह पार्टी नेताओं के साथ बातचीत करती देखीं गईं।

प्रश्नकाल के बीच में महाजन ने कहा कि वह मुद्दे को सदन में उठाने की अनुमति नहीं देंगी।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, "मैं कह चुकी हूं कि मैं चुनाव प्रचार के मुद्दे को सदन में उठाने को अनुमति नहीं दूंगी।"

इस बीच कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया और कहा कि क्या सरकार फैसला करेगी कि कौन से मुद्दे को लोकसभा में उठाया जाए।

इस मुद्दे पर दूसरी पार्टियों ने कांग्रेस का समर्थन करने से दूरी बनाएं रहीं। लेकिन गुरुवार को माकपा सांसद मोहम्मद सलीम व राष्ट्रीय जनता दल (राजद)नेता जय प्रकाश नारायण यादव ने कांग्रेस का समर्थन किया।

हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ने मुद्दे को उठाने की इजाजत नहीं दी और सदन की नियमित कार्यवाही को आगे बढ़ाया।

कांग्रेस सदस्यों ने पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ विरोध करते हुए सदन से बर्हिगमन किया। खड़गे ने कहा कि बर्हिगमन 'देश की गरिमा को बचाने के लिए' किया जा रहा है।

मोदी ने गुजरात चुनावों के दौरान दावा किया था कि कांग्रेस नेता मणिशंकर के निवास पर मनमोहन सिंह व पाकिस्तान के राजनयिकों ने गुजरात चुनावों पर चर्चा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत