न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस के लिए बुरी खबर, दिव्या स्पंदना ने सोशल मीडिया हेड के पद से दिया इस्तीफा, तीन दिनों से नहीं जा रही हैं दफ्तर: सूत्र

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या सोशल मीडिया संयोजक के पद पर काम नहीं करेंगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Oct 2018 3:39:34

कांग्रेस के लिए बुरी खबर, दिव्या स्पंदना ने सोशल मीडिया हेड के पद से दिया इस्तीफा, तीन दिनों से नहीं जा रही हैं दफ्तर: सूत्र

चार राज्यों में चुनाव सहित लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक, कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या सोशल मीडिया संयोजक के पद पर काम नहीं करेंगी। उन्होंने राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेजा है। वही अगर सूत्रों की माने तो उन्हें पार्टी में किसी और महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, स्पंदना या फिर कांग्रेस पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।

आपको बता दें कि बीते हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट करने को लेकर स्पंदना के खिलाफ लखनऊ में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद ने कहा था कि 'दिव्या का ट्वीट अपमानजनक था। प्रधानमंत्री का पद हमारे देश की संप्रभुता और गणराज्य का द्योतक है। स्पंदना का ट्वीट हमारे देश का अपमान है। उन्होंने इस पद और देश की अवमानना की है।' सूत्रों की मानें तो न तो वह तीन दिन से दफ्तर गई हैं, और न ही तीन दिन से कोई ट्वीट किया है। बताया जा रहा है कि मारग्रेट अल्वा के बेटे निखिल अल्वा कुछ दिनों से कांग्रेस के सोशल मीडिया संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं, दिव्या स्पंदना ने अपने ट्विटर बायो से भी सोशल मीडिया, AICC को हटा लिया है।

congress,congress social media head divya spandana,rahul gandhi

गौरतलब है कि बीते दिनों बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार ने बेंगलुरु के पुलिस कमिशनर सुनील कुमार से मिलकर कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना उर्फ राम्या के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आरोप था कि एक वीडियों में दिव्या स्पंदना पार्टी के लोगो को एक से ज्यादा एकाउंट खोलने के लिए कहती सुनी गई थीं।

congress,congress social media head divya spandana,rahul gandhi

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस की पूर्व सांसद और पार्टी के सोशल मीडिया सेल की संयोजक दिव्या स्पंदना ने राफेल डील के मामले में पीएम मोदी पर निशाना साधा था। स्पंदना ने पीएम का एक विवादास्पद फोटो ट्वीट किया था। इस मामले में उनके खिलाफ लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, विवेकखंड निवासी अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद की तहरीर पर मंगलवार (25 सितंबर) को दिव्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत