न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हर बार चुनाव में पाकिस्तान को क्यों ले आती है भाजपा'

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को सवाल किया कि देश में जब भी चुनाव होते हैं तो हर बार भाजपा पाकिस्तान को क्यों ले आती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 30 Oct 2020 9:47:50

'हर बार चुनाव में पाकिस्तान को क्यों ले आती है भाजपा'

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को सवाल किया कि देश में जब भी चुनाव होते हैं तो हर बार बीजेपी पाकिस्तान को क्यों ले आती है। कांग्रेस प्रवक्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, 'ऐसा लगता है कि बीजेपी अध्यक्ष ने पाकिस्तान में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसीलिए वह पाकिस्तानी टीवी चैनल देख रहे हैं और जब बिहार में चुनाव हो रहे हैं तो वह पड़ोसी देश के बारे में बात कर रहे हैं।'

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, 'कांग्रेस भारतीय सेना के साथ है और बनी रहेगी। लेकिन सवाल यह है कि जब चुनाव आते हैं तो भाजपा पाकिस्तान को याद क्यों करती है? ऐसा क्यों है कि जब चुनाव आते हैं तो आप कश्मीर या श्मशान बनाम कब्रिस्तान को याद करते हैं?'

यह केपीके (कश्मीर, पाकिस्तान, कब्रिस्तान) मॉडल अब काम नहीं करेगा। जो काम करेगा वो है सुशासन, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा। अब सिर्फ आरआरआर (रोजगार, रोजगार, रोजगार) मॉडल है जिस पर हम यह चुनाव लड़ रहे हैं।'

वल्लभ ने कहा, 'आपके पास नए स्कूलों, अस्पतालों, नौकरियों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के बारे में कहने के लिए कुछ नहीं है। जब आपके पास ये आंकड़े नहीं होते तो आप पाकिस्तानी चैनल देखना शुरू कर देते हैं।'

क्या कहा था जेपी नड्डा ने?

जेपी नड्डा ने भारतीय सेना के अधिकारी अभिनंदन के सेना में बंधक बनाए जाने को लेकर उठाए गए सवाल का कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी को देश या भारत-चीन से कोई लेना-देना नहीं बल्कि उन्हें सत्ता से मतलब है। उन्हें भारत की किसी चीज पर विश्वास नहीं है।

अभिनंदन की रिहाई को लेकर राहुल गांधी की तरफ से उठाए गए सवाल पर नड्डा ने कहा कि उनका (राहुल गांधी का) भरोसेमंद देश पाकिस्तान है। वो उसी से सुन लें।

जेपी नड्डा ने कहा, 'कांग्रेस के शाहजादे को भारत की किसी भी चीज पर विश्वास नहीं है, चाहे वह सेना हो, सरकार हो या हमारे लोग हों। तो वे अपने ‘सबसे भरोसेमंद देश’ पाकिस्तान की ही सुन लें। उम्मीद है कि अब तो उनकी आंखें खुलेंगी।'

जेपी नड्डा ने कहा, 'कांग्रेस अपने ही सशस्त्र बलों को कमजोर करने की मुहिम में लगी रही। कभी उनका मजाक उड़ाती रही तो कभी वीरता पर संदेह करती रही। हर प्रकार की चालबाजी की ताकि सेना को अत्याधुनिक राफेल न मिल सके। लेकिन देशवासियों ने ऐसी राजनीति को नकारकर कांग्रेस को कड़ा सबक सिखाया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया