न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को लेकर राहुल ने सरकार को घेरा, कहा - PM मोदी ने महामारी के सामने सरेंडर कर दिया

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोरोना से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Jun 2020 10:05:53

कोरोना को लेकर राहुल ने सरकार को घेरा, कहा - PM मोदी ने महामारी के सामने सरेंडर कर दिया

लद्दाख की गलवान घाटी में चीन से हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों की शहादत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगातार जवाब मांग रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पर सवाल खड़ा किया। राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोरोना से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम' की लॉन्चिंग में कहा था कि पता नहीं कोरोना से कब निजात मिलेगी। कोरोना संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आगे भी किसी को नहीं पता कि इस बीमारी से कब मुक्ति मिलेगी। इसकी एक दवाई हमें पता है। ये दवाई है दो गज की दूरी है। ये दवाई है- मुंह ढकना, फेसकवर या गमछे का इस्तेमाल करना। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बनती, हम इसी दवा से इसे रोक पाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बयान के बाद राहुल गांधी ने उन पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'कोरोना वायरस देश के नए हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। भारत सरकार के पास इससे निपटने का कोई प्लान नहीं है। प्रधानमंत्री खामोश हैं। उन्होंने महामारी के सामने आत्मसमर्पण और इससे निपटने से इंकार कर दिया है।

कोरोना वायरस के मसले पर मोदी सरकार पर ऐसे समय निशाना साधा जब देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी पांच लाख से ज्यादा हो चुका है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी भी कह चुके हैं कि पता नहीं इससे बीमारी से कब निजात मिलेगी।

5 लाख के पार हुई मरीजों की संख्या

कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में शुक्रवार को 5 लाख को पार कर गई है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा केस बढ़े और 10 हजार 246 मरीज ठीक भी हो गए। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 5 लाख 9 हजार 446 हो गई है। भारत में सिर्फ 6 दिनों में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4 लाख से बढ़कर 5 लाख हो गया। जून के महीने में 3 लाख से ज्यादा मरीज बढ़ गए। एक जून को 1 लाख 98 हजार 371 मरीज थे। यानी जून के 26 दिनों में 3 लाख 11 हजार 095 मरीज बढ़ गए और संक्रमितों का आंकड़ा पांच लाख से ज्यादा हो गया। देश में कोरोना का सबसे बुरा असर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। देश में 5 लाख संक्रमितों में 30.01 % मरीज केवल महाराष्ट्र से हैं। दिल्ली दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित प्रदेश है। देश के कुल संक्रमितों में 14.99% मरीज दिल्ली से हैं। जबकि तमिलनाडु के 14.42% संक्रमित हैं। सबसे कम कोरोना पॉजिटिव मरीज मेघालय में हैं। यहां अब तक 47 लोग ही संक्रमित पाए गए हैं। दूसरे नंबर पर अंडमान निकोबार है। यहां 72 मरीजों की पहचान हुई है। देश में अब तक 15 हजार 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 45.24% लोग महाराष्ट्र से थे। मरने वालों में दिल्ली के 15.85% और गुजरात के 11.44% लोग थे।

5 लाख पार / जून के 24 दिनों में बढ़े कोरोना के 3 लाख नए केस, बस 6 दिन में हुए 4 से 5 लाख

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री