न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुवाहाटी में राहुल गांधी बोले - RSS के चड्ढी वाले नहीं चलाएंगे असम को

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर असम के गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए नागरिता कानून (CAA) को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Dec 2019 4:04:36

गुवाहाटी में राहुल गांधी बोले - RSS के चड्ढी वाले नहीं चलाएंगे असम को

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर असम के गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करते हुए नागरिता कानून (CAA) को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। रैली में राहुल गांधी ने कहा नफरत और गुस्से से असम आगे नहीं बढ़ेगा। खुशी और दुख में मैं आपके साथ खड़ा हूं। बीजेपी युवाओं को मारना चाहती है। बीजेपी हमारी संस्कृति और इतिहास पर हमला कर रही है। आज भारत में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। पीएम मोदी का काम नफरत फैलाने वाला और देश को बांटने वाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि असम को नागपुर नहीं चलाएगा, असम को RSS की चड्ढी वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी की सरकार युवाओं, माताओं बहनों की बातों को नहीं सुनना चाहती है। राहुल ने कहा कि CAA नोटबंदी 2 है। राहुल गांधी ने कहा कि चुनावों से पहले मैंने भविष्यवाणी की थी कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो असम में एक बार फिर हिंसा होगी, दुख की बात है कि यह सच हो गया। राहुल गांधी ने कहा असम में 15 साल पहले आया था, तब मुझे राज्य की संस्कृति के बारे में इतनी जानकारी नहीं थी, लेकिन आप सभी से मिलने के बाद ही मुझे असम के महान इतिहास और विरासत के बारे में पता चला। हालाकि, मैं यह नहीं कहूंगा कि मुझे आपके राज्य के बारे में सबकुछ पता है, लेकिन मैं कम से कम आपकी जड़ों को जानता हूं। मैंने असम में भाईचारा और सबको साथ लेकर चलना सीखा है। आज मैंने आपकी धरती के बेटों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। मुझे डर है कि एक बार फिर असम बीजेपी की हिंसा के चक्र में फंस सकता है। आपकी ताकत आपका भाईचारा है।

राहुल गांधी ने कहा कि सभी को एक साथ आकर बीजेपी को यह बताना पड़ेगा कि असम की संस्कृति और इतिहास पर हमला नहीं कर सकते। असम समझौता असम में शांति की नींव थी। उस समझौते की भावना को तोड़ा नहीं जा सकता। असम समझौते को हम सभी ने मिलकर औपचारिक रूप दिया था। जहां भी बीजेपी जाती है, वे नफरत फैलाती है। बीजेपी युवाओं की बात नहीं सुनना चाहती। वे आपसे डरते हैं, वे आपकी आवाज को दबाना चाहते हैं।

राहुल गांधी ने कहा हम भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को असम के इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा। असम को आरएसएस वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।

पहले देश में एनआरसी की बात फैलाई फिर...

आपको बता दे, आज कांग्रेस के 135वें स्थापना दिवस पर नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में देश के सभी राज्यों की राजधानियों में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है। लखनऊ में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे दिल में अहिंसा और करुणा हैं। कायर की पहचान हिंसा है। झूठ से देश ऊब चुका है। कायरता को देश पहचान रहा है। आवाज उठाने पर बच्चों को मार रहे हैं। पहले देश में एनआरसी की बात फैलाई, अब कह रहे हैं कि एनआरसी की चर्चा नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत