न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान हुआ 'धमाका'

शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Oct 2018 10:19:21

राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, रोड शो के दौरान हुआ 'धमाका'

शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी Rahul Gandhi की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। मध्यप्रदेश के जबलपुर में रोड शो के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जबलपुर में जिस वक्त राहुल गांधी रैली कर रहे थे, उस वक्त गुब्बारे आग की चपेट में आ गए और आग भड़क उठी। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। दरहसल, राहुल गांधी की आरती उतारने के लिए कार्यकर्ता हाथ में आरती की थाली लिए खड़े थे वही दूसरे कार्यकर्ता के हाथ में ढेर सारे गैस से भरे गुब्बारे थे। गुब्बारे में हीलियम गैस भरी थी। जब वह दोनों नज़दीक पहुंचे तो दीये की लौ से गुब्बारे में आग लग गई और वहां एक जोरदार धमाका हुआ। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर के लिए सबकी सांसे थम गईं। जब धमाका हुआ तो राहुल गांधी सहित कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी सहम गए। आग के फौरन बाद पुलिसवाले अलर्ट होते दिखे और सभी को सुरक्षा घेरे के अंदर ले लिया गया, लेकिन उस वक्त कुछ देर के लिए अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस घटना के बाद भी राहुल गांधी ने अपना आठ किलोमीटर लंबा रोड शो जारी रखा। पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश की पवित्र नदी नर्मदा की पूजा-अर्चना करने के बाद अपना 8 किलोमीटर का रोड शो शुरू किया। जबलपुर के डुमना हवाई अड्डे पर विमान से पहुंचने के बाद राहुल हेलीकॉप्टर से नर्मदा नदी के तट स्थित उमा घाट गए और वहां पर 'जय नर्मदे' के नारों के बीच मां नर्मदा की आरती की। पूजा करने के बाद राहुल ने वहां मौजूद एक लड़की को उपहार दिया, जबकि उनके साथ चल रहे एक व्यक्ति ने उस लड़की को सम्मान स्वरूप एक लिफाफा दिया। नर्मदा को पवित्र नदी मानी जाती है और लाखों भक्त इसकी परिक्रमा करते हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी के साथ कुछ महीने पहले इस नदी की परिक्रमा कर चुके हैं। इसके बाद राहुल ने अब्दुल हमीद चौक से रोड शो शुरू किया था। राहुल के रोड शो ने तीन विधानसभा क्षेत्रों जबलपुर पश्चिम, जबलपुर उत्तर-मध्य एवं जबलपुर पूर्व (अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) को कवर किया। इनमें से वर्तमान में दो सीटें भाजपा एवं एक कांग्रेस के पास है।

congress president rahul gandhi,rahul gandhi,baloon blast,madhya pradesh

बीजेपी का आरोप, वोट के चक्कर में राहुल गांधी ने शाम की आरती भरी दोपहरी में कर दी

बीजेपी ने नर्मदा आरती को लेकर राहुल गांधी के शास्त्र ज्ञान को लेकर सियासत चालू कर दी है। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की नर्मदा आरती को लेकर सवाल उठा दिए हैं। बीजेपी नेता प्रभात झा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि आखिर दोपहर में आरती कौन करता है? उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी वोट के चक्कर में शाम की आरती भरी दोपहरी में करने में लगे हैं।

मध्य प्रदेश में पिछले 15 बरसों से बीजेपी का लगातार शासन है। नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री बने शिवराज सिंह चौहान का यह तीसरा कार्यकाल है। उससे पहले कांग्रेस की सरकार थी, जिसमें दिग्विजय सिंह 10 साल मुख्यमंत्री थे। एमपी में इस बार बीजेपी को चुनौती मिलती दिख रही है। ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 122 सीटें मिलने की संभावना है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी 108 का आंकड़ा छूती नजर आ रही है। राज्य में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश में फिलहाल बीजेपी के पास 165, कांग्रेस के पास 58, बीएसपी के 4 और निर्दलीय के पास 4 सीटे हैं।

मध्य प्रदेश में वोट फीसदी: किसे कितने वोट

बीजेपी- 41.5%
कांग्रेस- 42.2%
अन्य- 16.3%

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत