न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस विधायक की शर्मनाक हरकत, इंजीनियर पर फेंका कीचड़, फिर पुल पर बांधा, देखें वीडियो

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे द्वारा गुरुवार को नगर पालिका के इंजीनियर से बदसलूकी का मामला सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jul 2019 3:55:53

कांग्रेस विधायक की शर्मनाक हरकत, इंजीनियर पर फेंका कीचड़, फिर पुल पर बांधा, देखें वीडियो

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे और कांग्रेस विधायक नितेश राणे द्वारा गुरुवार को नगर पालिका के इंजीनियर से बदसलूकी का मामला सामने आया है। कांकावाली में मुंबई-गोवा हाईवे के पास एक पुल पर उन्होंने अपने समर्थकों से इंजीनियर प्रकाश शादेक पर कीचड़ से भरी बाल्टी डलवाई। साथ ही उनके समर्थकों ने इंजीनियर को पुल की रेलिंग से बांधने का भी प्रयास किया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के आसपास और कोंकण इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते कणकवली से विधायक नितेश ने नगर पालिका के डिप्टी इंजीनियर प्रकाश शादेकर को कणकवली इलाके में सड़क निरीक्षण के लिए बुलाया था। इंजीनियर जैसे ही वहां पहुंचे राणे के समर्थकों ने उन पर कीचड़ से भरी बाल्टी उड़ेल दी। यही नहीं विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई भी की गई। दरहसल, लगातार हो रही बारिश से मुंबई-गोवा हाईवे पर बड़े-बड़े खड्डे और कीचड़ जमा हो गया। विधायक इसी बात से नाराज थे।

वहीं, इस घटना के बाद नितेश ने कहा कि हमने इसके माध्यम से इंजीनियर को बताया कि कैसे लोग बारिश के बाद परेशान होते हैं। इस घटना से निगम कर्मचारी नाराज हैं और उन्होंने विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हड़ताल पर जाने की धमकी दी।

क्रिकेट के बैट से की नगर निगम के एक भवन निरीक्षक की पिटाई

बता दे, कुछ दिन पहले इंदौर में जर्जर भवन ढ़हाये जाने की मुहिम के दौरान राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 26 जून को नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बैट से कथित तौर पर पीट दिया था, जिसके बाद इंदौर की एक अदालत ने उन्हें 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इसके बाद भोपाल की एक विशेष कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। आकाश विजयवर्गीय को जमानत मिलने के बाद यहां की विशेष अदालत ने इस मामले में सह आरोपी बनाये गये आठ अन्य लोगों को भी बुधवार को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिये हैं।

पीएम मोदी ने जताई नाराजगी

वही इस पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। पीएम मोदी ने आकाश के पिता कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में कहा, 'ये क्या हो रहा है, जिसके मन में जो आ रहा है कर रहा है और फिर उसको समर्थन किया जा रहा है। किसी का बेटा हो, सांसद का बेटा हो या मंत्री का बेटा हो, ये कहा जा रहा है पहले निवेदन, फिर आवेदन फिर दनादन, कैसी भाषा है ये?' पीएम मोदी ने अब खुले मंच इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी के अंदर अंहकार, दुरव्यवहार और घंमंड की कोई जगह नहीं है। पीएम मोदी ने कहा है कि इस तरह की घटना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी घटनाएं तुरंत रोकी जानी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इसलिए खून पसीना नहीं बहा रहा हूं। किसी का बेटा होने पर मनमानी करने की छूट नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा व्यवहार हर्गिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत