न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, आज रात आठ बजे तक होगा ऐलान

राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष की तलाश आज शनिवार को पूरी हो सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 3:01:36

कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, आज रात आठ बजे तक होगा ऐलान

राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष की तलाश आज शनिवार को पूरी हो सकती है। इस संबध में दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा कि पांच ग्रुप्स में अध्यक्ष के नाम पर हो रही है रायशुमारी, ग्रुप के लोगों की राय लिखी और रिकॉर्ड की जाएगी। उन्होंने कहा कि पांचों ग्रुप आज रात 8 बजे अपनी राय सौंपेगे। इस दौरान एक बार फिर राहुल गांधी से अध्यक्ष बने रहने की अपील की गई। बैठक में यह कहा गया कि बिना राहुल गांधी के पार्टी कैसे चलेगी? हालांकि, राहुल ने एकबार फिर यह पद संभालने से साफ इनकार कर दिया।

बैठक में राहुल गांधी ने जवाब दिया, 'मैंने तय कर लिया है, मैं अध्यक्ष नहीं रहना चाहता, मेरा फैसला अडिग है, आप लोग नया अध्यक्ष चुनिए।' पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच हुई बैठक में ज्यादातर नेताओं ने राहुल गांधी का ही नाम दिया। वहीं कुछ नेताओं ने राहुल गांधी के इनकार करने के बाद प्रियंका गांधी का नाम भी आगे बढ़ाया।

पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर अशोक गहलोत, सुशील कुमार शिंदे,मल्लिकार्जुन खड़गे,मुकुल वासनिक जैसे कई वरिष्ठ नेताओं के नामों की चर्चा है कि उन्हें पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।

मीटिंग के बाद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि मौजूदा हालात के मद्देनजर एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है और इसका नेतृत्व करने के लिए राहुल गांधी ही एक मजबूत व्यक्ति हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी ने राहुल गांधी से अध्यक्ष बने रहने की अपील की, लेकिन उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेने से इनकार कर दिया।

इसस पहले बैठक शुरू होने के बाद जोन के हिसाब से सुझाव के लिए नेताओं की पांच टीम बनाई गई, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नाम भी थे। लेकिन सोनिया गांधी ने इस पर ऐतराज जताया और कहा कि वो और राहुल गांधी अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया का हिस्सा नहीं हो सकते हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से बाहर चले गए हैं। बाहर आकर सोनिया गांधी ने कहा कि अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में राहुल व उनका नाम डालना सही नहीं है। सोनिया गांधी ने यह भी बताया कि कमेटी की लिस्ट में राहुल और उनका नाम गलती से आ गया था।

बैठक में पार्टी संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, कई प्रदेश अध्यक्ष और कई अन्य नेता शामिल हैं। माना जा रहा है कि आज की सीडब्ल्यूसी की बैठक में नए अध्यक्ष के चयन के लिए किसी पैनल अथवा व्यवस्था पर निर्णय होगा। बहरहाल, अब देखना होगा कि रात आठ बजे जब पांच ग्रुप अपनी रिपोर्ट CWC के सामने रखते हैं तो किसका नाम कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सामने आता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत