न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में जाने की सिद्धू ने मांगी अनुमति, कहा - जवाब नहीं मिला तो PAK चला जाऊंगा

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से एक बार फिर इजाजत मांगी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Nov 2019 6:45:17

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में जाने की सिद्धू ने मांगी अनुमति, कहा - जवाब नहीं मिला तो PAK चला जाऊंगा

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से एक बार फिर इजाजत मांगी है। सिद्धू ने तीसरी बार खत लिखकर विदेश मंत्री से इजाजत मांगी है। इससे पहले उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से इजाजत मांगी थी। करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के संबंध में नवजोत सिंह सिद्धू ने दोनों नेताओं को फिर से चिट्ठी लिखी है। सिद्धू पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होना चाहते हैं।

सिद्धू ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे तीसरे पत्र में कहा कि अगर उन्हें करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए सरकार की ओर से इजाजत नहीं मिलती है तो आम नागरिक की तरह वह भी नहीं जाएंगे, लेकिन अगर इस संबंध में किसी तरह का कोई जवाब नहीं आता है तो वह पाकिस्तान चले जाएंगे।

इससे पहले पाकिस्तान उच्चायोग ने बुधवार को नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान जाने के लिए वीजा जारी कर दिया। वीजा के साथ, नवजोत सिंह सिद्धू वाघा बॉर्डर तो पार कर सकते हैं लेकिन एक भारतीय राज्य विधायिका के निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में उन्हें राजनीतिक मंजूरी की आवश्यकता होगी। सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाना है, लेकिन अभी भी उन्हें भारत सरकार से राजनीतिक मंजूरी नहीं मिल पाई है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान करतारपुर कॉरिडोर का 9 नवंबर को उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नवजोत सिंह सिद्धू को विशेष न्योता भेजा है। सिद्धू के न्योते पर विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान जाने के लिए सिद्धू को राजनीतिक मंजूरी लेनी होगी।

खास बात यह रही कि इमरान खान ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए पहला पास नवजोत सिंह सिद्धू को ही दिया। ये पास पाकिस्तान हाई कमीशन की ओर से जारी किया गया है। पास के साथ पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का निमंत्रण भी है। पाकिस्तानी सीनेटर फैसल जावेद खान ने प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर नवजोत सिंह सिद्धू से फोन पर बातचीत की और उन्हें 9 नवंबर को पाकिस्तान बुलाया है। लेकिन सिद्धू के पाकिस्तान जाने का मामला अभी फंसा हुआ है। भारत सरकार ने पहले ही साफ कर रखा है कि पाकिस्तान सरकार द्वारा आमंत्रित किए गए सभी लोगों को पहले राजनीतिक मंजूरी लेनी होगी। इस आधार पर निमंत्रण मिलते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले हफ्ते शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और विदेशमंत्री एस जयशंकर से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति मांगी थी। लेकिन कोई जवाब नहीं आने पर सिद्धू ने फिर से अनुमति मांगी है।

बता दे, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी 575 लोगों की उन लिस्ट में शामिल हैं जो भारत से करतारपुर जाने वाले पहले श्रद्धालु जत्थे में शामिल हैं। केंद्र सरकार ने 29 अक्टूबर को पाकिस्तान जाने वाले 575 श्रद्धालुओं की सूची जारी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत