न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वीरप्पा मोइली का PM मोदी पर तंज कहा - कालाधन तो आया नहीं, उल्टा सफेद धन बाहर चला गया

राजीव भवन में पत्रकार वार्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा कि कालाधन भारत में लाने के लिए तीन रिपोर्ट बनीं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 17 Nov 2018 9:46:33

वीरप्पा मोइली का PM मोदी पर तंज कहा - कालाधन तो आया नहीं, उल्टा सफेद धन बाहर चला गया

राजीव भवन में पत्रकार वार्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा कि कालाधन भारत में लाने के लिए तीन रिपोर्ट बनीं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने 35 हजार करोड़ का कालाधन भारत लाया था। मोदी बताएं कि कितना कालाधन उनके कार्यकाल में भारत आया है।" उन्होंने कहा कालाधन तो आया नहीं, उल्टे देश का सफेद धन बाहर चला गया। मोदी का ध्यान केवल टीवी और मीडिया हेडलाइन में बने रहने पर रहता है।

मोइली ने कहा कि यूपीए सरकार के समय ऊर्जा (पावर) की जो स्थिति थी, मोदी सरकार ने उसे बदहाल कर दिया। ऊर्जा के क्षेत्र में 25 प्रतिशत संयंत्र ठप्प पड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा, "मैं ऊर्जा मंत्री रहा हूं और हमारी सरकार के समय ऊर्जा की जो स्थिति थी, मोदी सरकार ने उसे बदहाली पर ला दिया। ऊर्जा के क्षेत्र में 25 प्रतिशत संयंत्र काम नहीं कर रहे हैं। हमारी सरकार में 35 हजार गैस पाइप लाइन थी। आज उसमें 10 प्रतिशत पाइप लाइनें काम नहीं कर रही हैं।"

मोइली ने कहा, "मोदी सरकार की ओर से नया गैस पाइप लाइन नहीं लगाया गया। जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर से कच्चे तेल का दाम कम होता था, तब हमारी सरकार कच्चा तेल खरीद कर उसका भंडारण करती थी, और जब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल के भाव बढ़ जाते थे, तब स्टॉक में रखे कच्चे तेल की बिक्री की जाती थी। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ज्यादा वृद्धि नहीं हो पाती थी। लेकिन मोदी ने ऐसा नहीं किया, उल्टे तेल कंपनियों से सांठगांठ कर देश को लूटा है।"

उन्होंने कहा कि ओएनजीसी जो टैक्स के मामले देखता है, उसमें भी 20 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है।

मोइली ने कहा, "सरदार पटेल का स्टैच्यू उनके सम्मान में नहीं बनाया गया है। मोदी ने स्वयं को चमकाने के लिए पटेल का स्टेच्यू बनवाया है, वह भी सात गांवों को उजाड़कर। इन गांवों के लोग जो पूछ रहे हैं, मोदी उन्हें जवाब क्यों नहीं देते।"

पूछे जाने पर कि कर्नाटक नें किसानों का कितना कर्जा माफ हुआ, मोइली ने कहा, "पहले चरण में एक लाख तक का कर्जा माफ किया गया और महिला किसानों का तीन लाख तक का कर्जा माफ हुआ है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन