न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, भगवा वस्‍त्र पहनने वाले मंदिरों में कर रहे बलात्‍कार

कांग्रेस नेता और राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में साधुओं को संबोधित करते हुए मंगलवार को विवादित बयान दे डाला

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Sep 2019 4:17:49

दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, भगवा वस्‍त्र पहनने वाले मंदिरों में कर रहे बलात्‍कार

कांग्रेस नेता और राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में साधुओं को संबोधित करते हुए मंगलवार को विवादित बयान दे डाला। दिग्विजय सिंह ने कहा भगवा पहनने वाले लोग चूरन बेच रहे हैं, भगवा वस्‍त्र पहनकर बलात्‍कार (Rape) हो रहे हैं और मंदिरों में बलात्‍कार हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म को जिन्‍होंने बदनाम किया है, उन्‍हें भगवान भी माफ नहीं करेगा।

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'व्‍यक्ति अपना परिवार छोड़कर साधु बनता है। धर्म का आचरण करते हुए आध्‍यात्‍म की ओर मुड़ता है। लेकिन आज लोग भगवा वस्‍त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। भगवा वस्‍त्र पहनकर बलात्‍कार हो रहे हैं, मंदिरों में बलात्‍कार हो रहे हैं। क्‍या यह हमारा धर्म है? हमारे सनातन धर्म को जिन्‍होंने बदनाम किया है, उन्‍हें भगवान भी माफ नहीं करेगा।'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनके बयान से कांग्रेस पार्टी को कई बार फजीहत झेलनी पड़ी है। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा 'जय श्रीराम' नारे पर एक पार्टी ने कब्‍जा कर लिया है, इसलिए हमें 'जय सियाराम' बोलना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि एक पार्टी के लोग मंदिरों और मठों में कब्‍जा कर रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों दिग्विजय सिंह ने कहा था कि पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए मुसलमानों से ज्‍यादा गैर-मुसलमान जासूसी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा था कि मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से पैसा लेने का भी आरोप लगाया था। मध्‍य प्रदेश के भिंड में मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा, 'जितने भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए हैं, वे लोग बजरंग दल, बीजेपी और आईएसआई से पैसा ले रहे हैं। आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम कर रहे हैं और गैर-मुसलमान ज्‍यादा कर रहे हैं। इसको भी समझ लीजिए।'

अनुच्छेद 370 को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया का संदर्भ लें और देखें कि कश्मीर में क्या हो रहा है। मोदी सरकार ने आग में हाथ डाला है। कश्मीर को बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। मैं मोदी जी, अमित शाह जी और अजीत डोभाल जी से सावधान रहने की अपील करता हूं, वरना हम कश्मीर खो देंगे।

हमें राष्ट्रीयता का सबक नहीं दे बीजेपी: दिग्विजय

उन्होंने बीजेपी पर राष्ट्रवाद की झूठी रट लगाने का आरोप लगाते हुए कहा, 'हमारी विचारधारा की लड़ाई बीजेपी और राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ से है जिन्‍होंने आजाद भारत के संघर्ष में कहीं भाग नहीं लिया और हमें राष्‍ट्रीयता का सबक सीखाना चाहते हैं।' दिग्विजिय ने सवाल किया, '1947 से पहले ये लोग कहां थे? जब इंदिरा ने पाकिस्‍तान के दो टुकड़े कर दिए, तब ये लोग कहां थे? इसलिए हमको सबक देने की जरूरत नहीं है।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत