न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा - चिनफिंग से आंखों में आंखें डालकर पूछें कि चीन डोकलाम से...

शुक्रवार को कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी चीन को 56 इंची सीना दिखाते हुए और आंखों में आंखें डालकर बात करें और यह सवाल करें कि चीन डोकलाम से कब हट रहा है?

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Oct 2019 9:48:29

कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा - चिनफिंग से आंखों में आंखें डालकर पूछें कि चीन डोकलाम से...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Xi Jinping) के बीच आज अनौपचारिक मुलाकात होने वाली है। इस दौरन दोनों देश अलग-अलग बयान जारी करेंगे। हालांकि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात की वजह स्पष्ट नहीं है। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात साल 2018 में चीन के वुहान शहर में हुई वार्ता की तरह अनौपचारिक ही रहेगी। वही इस मुलाकात से पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी चीन को 56 इंची सीना दिखाते हुए और आंखों में आंखें डालकर बात करें और यह सवाल करें कि चीन डोकलाम से कब हट रहा है?

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को चिनफिंग से यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इसमें उनका कोई सुझाव नहीं चाहिए। वल्लभ ने कहा, 'हमारा यह कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी बंद कमरे में होने वाली बैठक में शी चिनफिंग साहब से कहिएगा कि कश्मीर हमारा आन्तरिक मामला है और हम खुद निपटेंगे। आप बस ये बताओ कि डोकलाम से कब जा रहे हो? हमारी सीमा के इतना पास आपने हैलीपैड क्यों बना लिए हैं?'

उन्होंने कहा कि कश्मीर के विषय पर किसी भी दूसरे देश की मध्यस्थता या सुझाव अस्वीकार्य है। गौरतलब है कि चिनफिंग और मोदी के बीच 12 अक्टूबर को अनौपचारिक शिखर बैठक होने जा रही है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, 'शी चिनफिंग अनुच्छेद 370 पर इमरान खान का समर्थन करते हैं, ऐसे में पीएम मोदी मामल्लापुरम में उनकी आंखों में आंखें डालें और बोलें कि पीओके में कब्जे वाली 5000 किलोमीटर की भूमि खाली करो और भारत में 5जी के लिए चीनी कंपनी हुवेई की जरूरत नहीं है।' उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'आप 56 इंच का सीना दिखाइए या फिर हाथी के दांत खाने के कुछ और, दिखाने के कुछ और'।

बता दे, चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के स्वागत में शुक्रवार को डिनर रखा। चीनी राष्ट्रपति के लिए साउथ इंडियन थाली परोसी गई। शी जिनपिंग की थाली में तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के व्यंजन शामिल किए गए। उनके मीनू में राजमा, मालाबार लॉबस्टर, कोरी केम्पू, मटन युलरथियाडु, कुरुवेपिल्लई मीन वरुवल, तंजावुर कोझी करी, बीटरूट जिंजर चॉप, पच सुंडकाई, अरिका कोक्सहंबू, अर्चाविता सांभर, बिरयानी, इंडियन ब्रेड, अड प्रधामन, हलवा, आइसक्रीम, चाय और मसाला चाट शामिल रहे। इस तरह चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और पीएम मोदी की पहले दिन की मुलाकात का अंतिम चरण डिनर के साथ खत्म हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद