न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मैंने अपना इस्तीफ़ा 10 दिन पहले ही राहुल गांधी को भेज दिया था : ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस में उथल पथल का दौर जारी है। लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Jul 2019 6:52:15

मैंने अपना इस्तीफ़ा 10 दिन पहले ही राहुल गांधी को भेज दिया था : ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस में उथल पथल का दौर जारी है। लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी है। आज ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्‍तीफा दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'जनता के फैसले को स्वीकार करते हुए और ज़िम्मेदारी लेते हुए मैंने महासचिव पद से अपना इस्तीफ़ा राहुल गांधी को सौंप दिया है। मैं यह जिम्‍मेदारी देने के लिए और हमारी पार्टी की सेवा करने का अवसर दिए जाने के लिए उनका धन्‍यवाद करता हूं।'

आम चुनावों के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी का प्रभार सौंपा गया था, जहां पार्टी को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ा था। समाचार एजेंसी एएनआई से एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि 'वो अपना इस्तीफ़ा दस दिन पहले ही राहुल गांधी को' भेज चुके थे।

सिंधिया ने कहा, 'मैंने अपना इस्तीफ़ा आज नहीं दिया है, मैंने अपना इस्तीफ़ा अध्यक्ष राहुल गांधी को दस दिन पहले ही दे दिया था। आज ख़बरों में प्रकाशित हुआ तो मैंने सोचा कि मैं स्वतः ही अपनी तरफ़ से इसका एलान कर दूँ।'

सिंधिया ने कहा, 'उत्तरदायित्व के साथ एक और शब्द जोड़ा जाता है, वो है जवाबदेही। और जहाँ प्रदर्शन अच्छा ना हुआ हो, तो अपनी अंतरआत्मा से मैं ऐसा मानता हूँ कि इसकी ज़िम्मेदारी मेरी भी है और इसलिए मेरे मन में जो भावना है उस आधार पर मैंने ये क़दम उठाया।'

इससे पहले रविवार को ही मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी ये कहते हुए इस्तीफ़ा दे दिया कि वो पार्टी को संगठित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका निभाना चाहते हैं। 26 जून को नई दिल्ली में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात के बाद देवड़ा ने इस्तीफा देने की मंशा जाहिर की थी। देवड़ा के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है, 'इसके बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल को अवगत कराया गया है।'

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत