न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस ऐप की मदद से देश भर के 5 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ेगी कांग्रेस, सोनिया गांधी की मिली मंजूरी

देश भर में पांच करोड़ लोगों को अपने साथ जोड़ने के लक्ष्य के साथ कांग्रेस ने एक विशेष ऐप तैयार की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 Nov 2019 1:26:04

इस ऐप की मदद से देश भर के 5 करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ेगी कांग्रेस, सोनिया गांधी की मिली मंजूरी

देश भर में पांच करोड़ लोगों को अपने साथ जोड़ने के लक्ष्य के साथ कांग्रेस ने एक विशेष ऐप तैयार की है। इस ऐप का नाम 'ऑफीशियल आईएनसी मेम्बरशिप' है जिसकी शुरुआत आगामी चार नवम्बर को हो सकती है। इस ऐप को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी भी मिल गयी है। इस ऐप की मदद से कांग्रेस अपने नए सदस्यों का विस्तृत डेटाबेस तैयार करेगी। यह डेटाबेस नए सदस्यों के वर्ग और पेशे के आधार पर तैयार किया जाएगा। यह ऐप तैयार करने वाली टीम के एक पदाधिकारी का कहना है कि कांग्रेस भाजपा की तरह मिस्ड कॉल के जरिये नहीं, बल्कि इस ऐप के माध्यम से वास्तविक सदस्य बनाना चाहती है। ऐप में सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और अन्य' के तहत नए सदस्यों को अपने वर्ग का उल्लेख करना होगा। कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि पार्टी अपने सदस्यों का एक विस्तृत डेटाबेस तैयार करना चाहती है। इसलिए इस ऐप के जरिये सदस्यों के वर्ग और पेशे की भी जानकारी ली जाएगी।

इस ऐप की शुरुआत सबसे पहले छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और गोवा में होगी। फिर देश के दूसरे राज्यों में इसका विस्तार किया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले व्यक्ति का पहले फोन नम्बर डाला जाएगा और फिर उसकी तस्वीर ली जाएगी। बाद में वर्ग और पेशे के विकल्पों में से संबंधित विकल्प को भरने के बाद उसके सदस्यता फॉर्म को सबमिट कर दिया जाएगा।

पार्टी कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क कर इस ऐप के माध्यम से लोगों को पार्टी के सदस्य बनायेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव के। सी। वेणुगोपाल की निगरानी में पार्टी व्यापक सदस्यता अभियान चला रही है, जिसके तहत नए पांच करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में फर्जी सदस्यता से बचने के लिए ही डिजिटल प्रणाली का सहारा लिया जा रहा है। वेणुगोपाल ने हाल ही में पार्टी नेताओं को महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड को छोड़कर सभी राज्यों में सदस्यता के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू करने के लिए कहा है। बता दे, बीजेपी ने भी लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए ऐसा ही एक अभियान चलाया था जिसमें आप एक मिस कॉल देकर पार्टी के सदस्य बन सकते है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत