
जिला प्रशासन द्वारा जनवरी के प्रथम सप्ताह में चलाए गए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में विश्वकर्मा में उपयोग की तारीखों में फेरबदल कर बेची जा रही बादाम गिरी, अखरोट, काजू, किशमिश, पिश्ते दाे से छह माह पुरानी एक्सपायरी डेट के थे। जांच में सामने आया कि जाे सामग्री बेची जा रही थी उसकी एक्सपायरी डेट दाे से छह माह पुरानी हाे गई थी। पुरानी तारीखों काे मिटा कर जनवरी माह में ही पैकिंग की नई तारीखें डालकर एक साल बाद की नई एक्सपायरी तारीख डाली गई थी। ताकि बाजार में ग्राहकों काे सामान के पुराने हाेने का पता नहीं चल सके।
एडीएम चतुर्थ अशाेक कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा में वर्क प्लेस एसेंशियल, डीएस स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड से वघानी हींग, चटपटा मसाला, आयोडाइज़्ड टेबल साल्ट और रॉयल हल्दी पाउडर के नमूने लिए। विजय ट्रेडिंग कंपनी में तारीखों में फेरबदल कर पुरानी बादाम गिरी और अखरोट काे बेचते पाया था। वीकेआई में ही रामदेव फूड प्रोडक्ट्स से धनिया पाउडर (वेदम), हल्दी पाउडर (वेदम) और मीट मसाला (रामदेव) के मसाले पकड़े गए थे। दुर्गापुरा में रुचि एग्रीकॉम से राजमा, दलिया, दालें में इल्ली लग चुकी थी।
जब्त की गई खाद्य सामग्री एक्सपायर हो चुकी थी। उसे री-पैकिंग कर बेचने का मामला दर्ज किया गया था। विश्वकर्मा की स्पाइसेज की भीलवाड़ा में भी ब्रांच मिली थी। वहां भी विश्वकर्मा से ही माल की सप्लाई की जा रही थी। करीब 50 अलग-अलग वस्तुओं पर नई तारीखें डाल कर बेचा जा रहा था।














