Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CWG 2018: शूटर श्रेयसी सिंह ने दिलाया 12वां गोल्ड, भारत की झोली में हुए 24 मेडल

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भी भारत का सुनहरा प्रदर्शन जारी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Apr 2018 1:33:26

CWG 2018: शूटर श्रेयसी सिंह ने दिलाया 12वां गोल्ड, भारत की झोली में हुए 24 मेडल

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भी भारत का सुनहरा प्रदर्शन जारी है। महिलाओं की डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत की श्रेयसी सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर शूटिंग रेंज पर देश का शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा। श्रेयसी ने फाइनल में 96 स्कोर करके ऑस्ट्रेलिया की एम्मा काक्स को हराया। शूटऑफ में श्रेयसी ने दो और एम्मा ने एक निशाना लगाया। भारत की वर्षा वर्मन 86 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। ब्रॉन्ज मेडल स्कॉटलैंड की लिंडा पीयरसन ने 87 अंकों के साथ जीता। श्रेयसी ने ग्लास्गो में चार साल पहले सिल्वर मेडल जीता था। वह तीन दौर के बाद दूसरे और वर्षा तीसरे स्थान पर थी। श्रेयसी ने हाल ही में कॉमनवेल्थ शूटिंग चैम्पियनशिप 2017 में भी सिल्वर मेडल जीता था। इसके साथ ही 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की झोली में 24 मेडल आ चुके हैं, जिसमें 12 गोल्ड, 4 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल है। वहीं, पुरुषों की डबल डबल ट्रैप स्पर्धा में भारत के अंकुर मित्तल ने 53 पॉइंट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

इसके पहले भारतीय शूटर ओम प्रकाश मिथरवाल ने बुधवार को 50 मीटर एयर पिस्टल मेन्स फाइनल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। बता दें कि मिथरवाल ने 201 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के शूटर डेनियल रेपाचोली ने 227.2 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि बांग्लादेश के शकील अहमद ने 220.5 अंकों के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया।

इसके अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीत चुके जीतू राय इस इवेंट में कुछ खास नहीं कर पाए। इनसे भारत को बहुत उम्मीदें थी। जीतू इस स्पर्धा में 105.0 अंकों के साथ 8वें स्थान पर रहे। याद हो कि इससे पहले ओम प्रकाश मिथरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology