न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CWG 2018: ओम मिथरवाल ने दिलाया भारत को 22वां मेडल, मैरीकॉम फाइनल में

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में प्रतिस्पर्धाओं के आठवें दिन भारत ने बुधवार को मंगलवार की तुलना में अच्छी शुरुआत की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Apr 2018 10:16:43

CWG 2018: ओम मिथरवाल ने दिलाया भारत को 22वां मेडल, मैरीकॉम फाइनल में

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ खेलों में प्रतिस्पर्धाओं के आठवें दिन भारत ने बुधवार को मंगलवार की तुलना में अच्छी शुरुआत की। भारतीय शूटर ओम प्रकाश मिथरवाल ने बुधवार को 50 मीटर एयर पिस्टल मेन्स फाइनल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके साथ ही 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारत की झोली में 22वां मेडल आया, जिसमें 11 गोल्ड, 4 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल है। बता दें कि मिथरवाल ने 201 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के शूटर डेनियल रेपाचोली ने 227.2 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि बांग्लादेश के शकील अहमद ने 220.5 अंकों के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। इसके अलावा 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीत चुके जीतू राय इस इवेंट में कुछ खास नहीं कर पाए। इनसे भारत को बहुत उम्मीदें थी। जीतू इस स्पर्धा में 105.0 अंकों के साथ 8वें स्थान पर रहे। याद हो कि इससे पहले ओम प्रकाश मिथरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था।

मंगलवार को मिली सफलता को बॉक्सरों ने बुधवार को भी जारी रखा है। पांच बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम बॉक्सिंग की 45-48 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। पुरुष वर्ग में गौरव सोलंकी ने 52 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर कांस्य पदक मिलना तय कर दिया है। मुक्केबाज सरिता देवी 60 किग्रा भार वर्ग में अपना मुकाबला हार कर सेमीफाइनल और पदक से चूक गईं।

मुक्केबाजी

मैरी कॉम ने श्रीलंका की अनुशा दिलरुक्सी को 5-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई, तो विकास सोलंकी ने 52 किग्रा वर्ग में पपुआ न्यू गीनी के चार्ल्स केमा को 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दिन के बाकी मुकाबलों की बात करें, तो 51 किग्रा में पिंकी रानी इंग्लिश बॉक्सर से भिड़ेंगी। वहीं 75 किग्रा में विकास कृष्णन, तो 60 किग्रा भार वर्ग में मनीष कौषिक कांस्य पदक सुनिश्चित करने रिंग में उतरेंगे।

लॉन बॉल

सातवें दिन बुधवार को लॉन-बॉल प्रतियोगिता में निराशा हाथ लगी है। भारत के कृष्णा जाल्सो और भारतीय महिला जोड़ी को अपने-अपने मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

commonwealth games 2018,cwg 2018,om mitharwal,mary kom,medal,gold,india,gold coast 2018,australia

स्कवॉश

विक्रम मल्होत्रा और रमित टंडन की जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के पूल-एफ में खेले गए मैच में जीत हासिल की। विक्रम-रमित की जोड़ी ने वेल्स की पीटर क्रीड और जोएल माकिन की जोड़ी को हराया।

टेबल टेनिस

मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा के अंतिम-32 दौर में मिले-जुले परिणाम मिले हैं। इस दौर में जहां एक और अचंता शरथ और मोउमा दास की जोड़ी को जीत मिली है, वहीं पूजा सहस्रबुद्धे और हरमीत देसाई की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। महिला डबल्स में सुर्थिता मुखर्जी और पूजा सहस्रबुद्धे की जोड़ी ने अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है

हॉकी

पूल बी में तीन बजे भारत पुरुष टीम का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। यह भारत का ग्रुप में आखिरी लीग मुकाबला है। यह सेमीफाइनल से पहले एक तरह से रिहर्सल की तरह से है।इसी वर्ग में रुथविका गड्डे भी अपना मैच खेलेंगी। इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स के मुकाबलों की भी शुरुआत होगी।

बैडमिंटन


सायना नेहवाल और श्रीकांत किदांबी सिंगल्स कैटेगिरी के अपने-अपने वर्ग में अभियान की शुरुआत करने कोर्ट पर उतरेंगे, तो पीवी सिंधु भी सिंगल्स में अंतिम 16 मेंं पहुंचने की लड़ाई लड़ेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन