Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कलेक्टर नेहरा को वैक्सीन लगा हुई दूसरे चरण की शुरूआत, बोले- मैं खुद अच्छा फील कर रहा हूं

जयपुर कलेक्टर ने सैटेलाइट अस्पताल सेठी कॉलोनी आदर्श नगर में आज वैक्सीन लगाकर इस चरण की शुरूआत की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Feb 2021 7:58:57

जयपुर : कलेक्टर नेहरा को वैक्सीन लगा हुई दूसरे चरण की शुरूआत, बोले- मैं खुद अच्छा फील कर रहा हूं

राजस्थान में आज से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है। जयपुर कलेक्टर ने सैटेलाइट अस्पताल सेठी कॉलोनी आदर्श नगर में आज वैक्सीन लगाकर इस चरण की शुरूआत की। इस दूसरे चरण में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अलावा राजस्व विभाग, स्थानीय निकाय, पंचायतीराज विभाग और पुलिस कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इस फेज के लिए अब तक 2.39 लाख से ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स का डेटा कोविन एप पर अपलोड कर दिया।
वैक्सीन की डोज लगवाने के बाद मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने कहा कि जिस तरह लोगों में यह भ्रम फैला था कि वैक्सीन सेफ नहीं हैं मैं उनसे ये कहना चाहूंगा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन लगवाने के बाद मैं खुद को अच्छा महसूस कर रहा हूं। उन्होने उन हेल्थ वर्कर्स से भी आगे आकर वैक्सीन लगवाने की अपील की है, जो अब तक पहले चरण में नहीं आए। साथ ही सभी आने वाले दिनों में सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आने का आग्रह किया। कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए पूरे प्रदेश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। पहले फेज में कल तक 3 लाख 63 हजार 521 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई गई। हेल्थ वर्कर्स को अब भी वैक्सीन लगाने का काम जारी है। अब दूसरे फेज में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने का काम शुरू हो गया है। सबसे पहले आज राजस्व विभाग से जुड़े कर्मचारियों, अधिकारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है और एक-दो दिन बाद पुलिस, नगर निगम व अन्य फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाने का काम शुरू होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक अब तक राजस्व विभाग के 22 हजार 520, स्थानीय निकायों के 55 हजार 362 और पुलिस व सैन्य बलों के 1 लाख 61 हजार 236 लोगों का पंजीकरण हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका