Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अजीब संयोग : मुंबई के अलावा टेबल में टॉप पर रहने वाली कोई टीम नहीं जीत पाई फाइनल, क्या दोहरा पाएगी फिर से इतिहास

आईपीएल के इतिहास का अजीब संयोग रहा हैं कि जो टीम टेबल में टॉप पर रही हैं वह फाइनल नहीं जीत पाई हैं। हांलाकि पिछले सीजन ने मुंबई ने ही इस संयोग को तोडा था और अब देखना होगा कि क्या मुंबई फिर से इतिहास दोहरा पाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 8:28:19

अजीब संयोग : मुंबई के अलावा टेबल में टॉप पर रहने वाली कोई टीम नहीं जीत पाई फाइनल, क्या दोहरा पाएगी फिर से इतिहास

आईपीएल का 13वां सीजन अपने आखिरी चरण में हैं जहां अब सिर्फ दो मैच बचे हैं। 8 नवम्बर को दिल्ली और हैदराबाद के बीच मैच होगा और तय होगा कि कौनसी टीम फाइनल में मुंबई से भिड़ेगी। मुंबई की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अंकतालिक में टॉप पर जगह बनाई थी। लेकिन आईपीएल के इतिहास का अजीब संयोग रहा हैं कि जो टीम टेबल में टॉप पर रही हैं वह फाइनल नहीं जीत पाई हैं। हांलाकि पिछले सीजन ने मुंबई ने ही इस संयोग को तोडा था और अब देखना होगा कि क्या मुंबई फिर से इतिहास दोहरा पाती हैं।

आईपीएल के 13 साल के इतिहास में यह सिर्फ तीसरा मौका है जब एक टीम तालिका में टॉप पर रहते हुए पहले ही प्रयास में फाइनल में पहुंच गई हो। प्लेऑफ का चलन 2011 से आया है और तब से लेकर आज तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 2013 और मुंबई इंडियंस ने 2019 में प्लेऑफ के पहले मैच में ही जीत हासिल करते हुए फाइनल तक का रास्ता तय किया है। इससे पहले तालिका में टॉप पर रहने वाली टीमों को क्वॉलिफायर 2 खेलना पड़ा है और हर टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी है और कुछ तो फाइनल में पहुंचकर भी हार गई हैं। देखें साल 2011 से अब तक टेबल टॉपरों का हाल।
2011: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तालिका में सबसे ऊपर थी, लेकिन क्वॉलिफायर 1 से फाइनल के लिए योग्यता प्राप्त नहीं कर सकी। उसने हालांकि क्वॉलिफायर 2 जीतकर फाइनल में जगह बनाई लेकिन फिर फाइनल में हार गई।

2012: तत्कालीन दिल्ली फ्रैंचाइजी-दिल्ली डेयरडेविल्स तालिका में शीर्ष पर रही, लेकिन दोनों प्लेऑफ मैच यानी क्वॉलिफायर 1 और क्वॉलिफायर 2 में हार गई।

2013: सीएसके ने नेट रन रेट के आधार पर शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वॉलिफायर-1 जीतने के बाद सीधे फाइनल में पहुंचा। हालांकि, फाइनल में वह मुंबई से हार गई।

2014: किंग्स इलेवन पंजाब अंक तालिका में शीर्ष पर रही लेकिन उसने क्वॉलिफायर-1 गंवा दिया और लेकिन वह क्वॉलिफायर 2 के माध्यम से फाइनल में जा पहुंची हालांकि फाइनल में, वह केकेआर से हार गई।

2015: सीएसके ने पहला और मुंबई ने दूसरा स्थान पाया, लेकिन सीएसके को क्वॉलिफायर 2 खेलना पड़ा, जिसे जीतकर वह फाइनल में पहुंची लेकिन फाइनल में उसे मुंबई से हार मिली। 2016: गुजरात लायंस शीर्ष पर रहा, लेकिन क्वॉलिफायर-1 और क्वॉलिफायर-2 दोनों में हार गया।

2017: मुंबई इंडियंस ने शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन क्वॉलिफायर-1 में हार गई। इसलिए, उसे क्वॉलिफायर-2 खेलना पड़ा, जिसे जीतकर वह फाइनल में पहुंची और अंतत: चैंपियन बनी।

2018: एसआरएच नेट रन रेट के कारण अंक तालिका के शीर्ष पर रही लेकिन वह क्वॉलिफायर-1 हार गई और फिर उसे क्वॉलिफायर-2 खेलना पड़ा। इस मुकाबले को जीतकर वह फाइनल में पहुंची लेकिन वहां उसे सीएसके से हार मिली।

2019: मुंबई इंडियंस ने शीर्ष स्थान हासिल किया। क्वॉलिफायर 1 जीता और फिर फाइनल भी जीता।

2020: मुंबई इंडियंस ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वॉलिफायर-1 के माध्यम से फाइनल में जगह बनाई। क्या वे 10 नवंबर को अपना 2019 का कारनामा दोहरा पाएंगे, यह देखने वाली बात होगी?

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका