न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली पर अयोध्‍या में भगवान राम की 100 मीटर ऊंची विशालकाय मूर्ति बनाने का ऐलान कर सकते हैं योगी आदित्‍यनाथ

पांडेय ने कहा कि इस दिवाली तक यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अयोध्‍या के मुद्दे पर खुशखबरी देंगे

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Nov 2018 6:56:41

दिवाली पर अयोध्‍या में भगवान राम की 100 मीटर ऊंची विशालकाय मूर्ति बनाने का ऐलान कर सकते हैं योगी आदित्‍यनाथ

सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर पर सुनवाई अगले साल तक के लिए टलने और आरएसएस-वीएचपी की ओर से बढ़ते दबाव को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अयोध्‍या पर मास्‍टर स्‍ट्रोक खेल सकते हैं। शुक्रवार को यूपी बीजेपी के अध्‍यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने संकेत दिए है कि सीएम योगी दीपावली तक सरयू तट पर भगवान राम की विशालकाय प्रतिमा बनवाने का ऐलान कर सकते हैं पांडेय ने कहा कि इस दिवाली तक यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अयोध्‍या के मुद्दे पर खुशखबरी देंगे। उन्‍होंने कहा कि सीएम योगी ने अयोध्‍या के लिए योजना बनाई है, इसलिए दिवाली तक प्रतीक्षा करने की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक योगी सरकार ने अयोध्‍या के लिए दोहरी योजना बनाई है। इसके तहत अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 100 मीटर ऊंची प्रतिमा बनाने और सरयू के किनारे नई अयोध्‍या बसाने की योजना है।

कॉर्पोरेट फंड्स जुटाने की तैयारी में

इन प्रॉजेक्‍ट के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार कॉर्पोरेट फंड्स जुटाने की तैयारी में है। योगी सरकार ने वाराणसी और गोरखपुर समेत यूपी के 10 शहरों के 2725 करोड़ रुपये के 86 टूरिजम प्रॉजेक्ट्स में कंपनियों को सीएसआर (कॉर्पोरेट्स सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड्स खर्च करने की अनुमति दे दी है। इन 86 प्रॉजेक्ट्स में एक 330 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली राम की 100 मीटर ऊंची प्रतिमा है। दूसरा प्रॉजेक्ट सरयू किनारे 350 करोड़ की लागत से बनने वाली नई अयोध्या है। इसमें 7डी रामलीला, रामकथा गैलरी, रामलीला पर लाइट ऐंड साउंड शो के अलावा म्यूजिकल फाउंटेन बनाए जाने हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल इन प्रॉजेक्ट्स की घोषणा की थी। इसके तुरंत बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी सैफई में कृष्ण की 50 मीटर ऊंची प्रतिमा बनवाने की घोषणा की थी। आपको बता दें कि कंपनियों को उनके नेट प्रॉफिट का 2 फीसदी हिस्सा सीएसआर फंड्स के तौर पर सामाजिक विकास के लिए खर्च करना पड़ता है।

26 पेजों की बुकलेट तैयार

यूपी सरकार ने इन प्रॉजेक्ट्स के लिए एक 26 पेजों की बुकलेट तैयार की है। यूपी के प्रधान सचिव (टूरिजम) अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अभी इस बुकलेट को पब्लिश होना है कि लेकिन यह सरकार की नई टूरिजम नीति का हिस्सा है। अयोध्या के ऐसे 4 प्रॉजेक्ट्स के लिए 755 करोड़ रुपये का बजट भी दिया है। बुकलेट के मुताबिक अयोध्या भगवान राम के भक्तों के लिए गर्व का विषय है और इसमें अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने की प्रबल संभावनाएं हैं।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने के बाद अयोध्‍या मुद्दे पर राजनीति गर्म

इससे पहले महेंद्र नाथ पांडेय ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'योगी जी मुख्‍यमंत्री के साथ-साथ बहुत बड़े संत हैं। निश्चित रूप से उन्‍होंने अयोध्‍या के लिए योजना बनाई है। दिवाली आने दीजिए, खुशखबरी की प्रतीक्षा कीजिए....मुख्‍यमंत्री के हाथों वह योजना सामने आएगी तो उचित होगा।' बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टलने के बाद अयोध्‍या मुद्दे पर राजनीति गर्म हो गई है।

अयोध्या विवाद की सुनवाई अगले साल तक टालने के निर्णय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने कहा कि इस मामले पर उन्हें जल्द निर्णय की उम्मीद थी लेकिन शीर्ष अदालत ने इसे टालकर हमारे इंतजार को और लंबा कर दिया है। संघ ने राम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश की मांग फिर दोहराई। संघ ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो वह राम मंदिर के लिए 1992 जैसा आंदोलन भी करेगा। संघ ने कहा कि सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत द्वारा यह कहे जाने पर कि हमारी प्राथमिकताएं अलग हैं, इसे हिंदू समाज अपमानित महसूस कर रहा है।

आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद अब राम मंदिर के लिए सरकार से अध्यादेश लाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच, बीजेपी चीफ अमित शाह ने शुक्रवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है। समझा जा रहा है कि इस मुलाकात में राम मंदिर मुद्दे पर चर्चा हुई। संघ के मंदिर निर्माण पर सख्त रुख को देखते हुए इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत