न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : मनोहर लाल खट्टर लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे, कल ले सकते हैं शपथ

मनोहर लाल खट्टर का दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है और कल शपथ ले सकते हैं। शनिवार को चंडीगढ़ स्थित गेस्ट हाउस में हुई बैठक में खट्टर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Oct 2019 1:30:28

 हरियाणा : मनोहर लाल खट्टर लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे, कल ले सकते हैं शपथ

मनोहर लाल खट्टर का दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है और कल शपथ ले सकते हैं। शनिवार को चंडीगढ़ स्थित गेस्ट हाउस में हुई बैठक में खट्टर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। खट्टर आज ही राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने साफ कहा है कि विवादित विधायक और गीतिका शर्मा खुदकुशी कांड में आरोपी गोपाल कांडा से समर्थन नहीं लिया जा रहा है। वहीं सीएम खट्टर ने कहा कि अब वह राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रहे हैं।

दूसरी ओर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के नेता दुष्यंत चौटाला के भी दोपहर में चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है और वह अपनी पार्टी का समर्थन बीजेपी को देने संबंधी पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल से मिलेंगे। जेजेपी के साथ गठबंधन होने के बाद भाजपा हरियाणा में नयी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। जेजेपी ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट हासिल की है। सत्तारूढ़ भाजपा ने उपमुख्यमंत्री का पद जेजेपी को देने की पेशकश की है। जेजेपी के दुष्यंत चौटाला ने कहा था- सरकार बनाने के लिए दोनों पार्टियों का साथ आना जरूरी था। प्रदेश के हित के लिए स्थाई सरकार बनाना आवश्यक था। चौधरी देवीलाल के समय से हम दोनों एक साथ मिलकर चले हैं। पार्टी के कई नेताओं ने इस गठबंधन पर सहमति व्यक्त की थी। प्रदेश को आगे ले जाने के लिए मिलकर साथ चलना होगा।

इससे पहले शुक्रवार रात भाजपा और जजपा की साझा प्रेसवार्ता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया था कि दोनों पार्टियों ने मिलकर राज्य में सरकार बनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भाजपा के होंगे जबकि उपमुख्यमंत्री जेजेपी के होंगे। कई निर्दलीय विधायकों ने भी समर्थन दिया है। हरियाणा की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसकी भावनाओं को देखकर यह फैसला लिया है।

गौरतलब है कि 90 विधानसभा सीटों में 40 बीजेपी,10 जेजेपी और 7 निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ गठबंधन के पास 57 विधायकों की ताकत होगी। खट्टर सरकार में मंत्री रहे अनिल विज का कहना है मजबूरी में ये गठजोड़ किया गया है। अनिल विज ने यह भी कहा कि गोपाल कांडा को सरकार में शामिल करने का कोई सवाल ही नहीं है और न ही उनसे समर्थन लिया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत