न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी दिल्ली में कोरोना को लेकर सभी जरूरी जानकारी, कहा - मुझे आंकड़ों की नहीं आपकी सेहत की चिंता

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कोरोना को लेकर सभी जरूरी जानकारी दी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Sep 2020 12:54:44

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी दिल्ली में कोरोना को लेकर सभी जरूरी जानकारी, कहा - मुझे आंकड़ों की नहीं आपकी सेहत की चिंता

बीते 13 दिनों में देशभर में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में गजब का इजाफा हुआ हैं और 10 लाख मरीजों की बढ़ोतरी हुई हैं जिससे आंकड़ा 40 लाख तक पहुंच गया हैं। अगर इसी तरह संक्रमण बढ़ता रहा तो अगले 10 दिनों में यह आंकड़ा 50 लाख के करीब होगा। देश की राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण के आंकड़ों में बढ़त देखी गई हैं। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कोरोना को लेकर सभी जरूरी जानकारी दी हैं। उन्होंने कहा कि लोग बीमार तो पड़ रहे हैं, लेकिन ठीक भी हो रहे हैं। हम पहले 20 हजार टेस्ट करते थे, जिसे बढ़ाकर 40 हजार कर दिया गया है।

ऐसे डबल टेस्टिंग करके हमने कोरोना पर हमला किया है। मुझे आंकड़ों की चिंता नहीं है आपकी सेहत की चिंता है। दिल्ली में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों पर केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में ऐसा इसलिए हो रहा है कि हमने टेस्टिंग बढ़ा दी है। अगर हम दिल्ली में फिर से टेस्टिंग कम कर दें तो मरीजों के आंकड़े भी कम हो जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि लेकिन मुझे आंकड़ों को नहीं आपकी सेहत को ठीक करना है। मरीजों की संख्या से घबराने के जरूरत नहीं है। जिस दिन मौत का आंकड़ा बढ़ने लगेगा उस दिन चिंता की बात होगी। अधिक से अधिक टेस्ट के लिए अब सब लोग साथ हैं।

news,latest news,corona news,delhi news,coronavirus,cm arvind kejriwal

कोरोना से होने वाली मृत्यु को नियंत्रित करने के लिए हमने कई कदम उठाए। हमने डॉक्टरों की टीम बनाकर हर अस्पताल की ऑडिटिंग करवाई। इसमें डॉक्टरों और अधिकारियों ने जो योगदान दिया है उसके लिए उनका शुक्रिया।

जब हमने होम आइसोलेशन की व्यवस्था शुरू की थी, तो चारों ओर से विरोध हुआ था। आज उसी की तारीफ पूरी दुनिया कर रही है। इसी तरह जब हमने टेस्टिंग दोगुनी कर दी तो कई लोगों ने विरोध किया, लेकिन हमने सबसे बातें कीं और उन्हें समझाया। अब सब लोग साथ आ गए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भी कमी नहीं है। कुल 14 हजार बेड कोरोना मरीजों के लिए हैं, जिनमें से केवल 5000 बेड अभी भरे हैं। इसमें से भी 1700 बेड दिल्ली के बाहर से आए मरीजों के लिए हैं। वहीं दिल्ली के अपने कोरोना मरीज फिलहाल 3300 ही हैं।

दिल्ली में पूरे देश से लोग इलाज कराने के लिए आ रहे हैं, क्योंकि सभी को यहां की स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा है। यह दिल्ली के लोगों के लिए गर्व की बात है। पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं। घर से बाहर निकलते हुए मास्क नहीं पहन रहे हैं, न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसा मत कीजिए। नियमों का पालन कीजिए और टेस्टिंग करवाइए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका