न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली : केजरीवाल सरकार का फैसला, केवल ₹800 में होगा RT-PCR टेस्ट; पिछले 24 घंटे में 3,726 नए केस

कोरोना संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली में कोरोना के RT-PCR टेस्ट अब केवल 800 रुपये में होगा। अभी तक RT-PCR टेस्ट के लिए 2400 रूपये चार्ज किए जा रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Nov 2020 11:22:41

दिल्ली :  केजरीवाल सरकार का फैसला, केवल ₹800 में होगा RT-PCR टेस्ट; पिछले 24 घंटे में 3,726 नए केस

कोरोना संकट के बीच केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली में कोरोना के RT-PCR टेस्ट अब केवल 800 रुपये में होगा। अभी तक RT-PCR टेस्ट के लिए 2400 रूपये चार्ज किए जा रहे थे। इसके अलावा अगर RT/PCR टेस्ट का सैंपल होम विज़िट से कलेक्ट होगा तो 1200 रुपये देने होंगे।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,726 नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं 108 लोगों की मौत इस संक्रमण की वजह से हो गई है। नए मामले सामने आने के बाद अब दिल्ली में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 5,70,374 हो गए हैं। तो वहीं 5,28,315 लोगों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल कर ली है। अब तक इस संक्रमण की वजह से 9,174 लोगों की मौत हो गई है। नए मामलों के सामने आने के बाद अब दिल्ली में कोरोना के 32,885 एक्टिव केस हो गए हैं।

दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी के साथ इस महामारी से मरने वालों की संख्या में भी कमी आई है। राजधानी दिल्ली में रविवार को लगातार दूसरे दिन पॉजिटिविटी रेट 8% के नीचे रहा। दिल्ली में रिकवरी रेट 92.2% तक पहुंचा गया तो एक्टिव मरीज 6.19% रह गए हैं। इस बीच डेथ रेट 1.6% है। दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 62,37,395 टेस्ट हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना के हालात में सुधार देखने को मिल रहा है। दिल्ली में कोरोना के डेली केस घटने से 30% ICU बेड खाली हो गए हैं। वहीं, पॉजिटिविटी रेट भी 7.64% तक घटा है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हाल ही में ऑफिसों में 50% स्टाफ को बुलाने और 50% को वर्क फ्रॉम होम के दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी अपनी मंजूरी दे दी है।

दिल्ली में किए गए सीरो सर्वे के चौथे चरण की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में नवंबर महीने में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। इस रिपोर्ट को न्यायमूर्ति हिमा कोहली और सुब्रमणियम प्रसाद के पीठ के समक्ष रखा गया। सीरो सर्वे की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना की जांच में 25% लोगों के शरीर में COVID-19 एंटी बॉडी पाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर