न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमृतसर ट्रेन हादसा : सीएम अमरिंदर ने रद्द की इजरायल यात्रा, मृतकों के लिए 5 लाख मुआवजे की घोषणा

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे पर शोक जताया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Oct 2018 10:33:56

अमृतसर ट्रेन हादसा : सीएम अमरिंदर ने रद्द की इजरायल यात्रा, मृतकों के लिए 5 लाख मुआवजे की घोषणा

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में दुखद रेल हादसे की खबर सुनकर स्तंभित हूं। दुख के इस क्षण में सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को मदद के लिए खुला रखने की अपील करता हूं। जिले के अधिकारियों को तेजी से राहत और बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दे दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम अमरिंदर सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वह शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचेंगे। सीएम सिंह ने मृतकों के लिए 5 लाख के मुआवजे की घोषणा कर दी है।

बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ, तब सीएम सिंह इजरायल यात्रा के लिए विमान पर चढ़ने की पूरी तैयारी कर चुके थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम अमरिंदर सिंह पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। वह शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचेंगे। गौरतलब है कि सीएम अमरिंदर सिंह इजरायल यात्रा के दौरान राज्य के किसानों को परम्परागत फसलों के मुकाबले अन्य विकल्पों से बेहतर आमदनी सुनिश्चित करने के लिए पंजाब और इजरायल के बीच जल संरक्षण, आधुनिक कृषि तकनीक, बेहतरीन सिंचाई प्रणाली, पशुधन विकास, बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में समझौते किए जाने थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए कहा कि यह दुर्घटना हृदयविदारक है। उन लोगों के परिवारों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्दी से ठीक हो जाए। पीएम मोदी ने कहा कि अधिकारियों को तत्काल राहत और बचाव कार्य के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दे दिया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब ट्रेन हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे की खबर से बहुत आहत हूं। इस हादसे के मृतकों के पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। राज्य सरकार एवं कांग्रेस पार्टी के साथियों से मेरा आग्रह है कि राहत और बचाव कार्य में अपना पूर्ण योगदान दें और पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाएं।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अमृतसर ट्रेन हादसे पर कहा कि पंजाब सरकार को केंद्र की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी। दशहरा उत्सव के दौरान हुए इस ट्रेन हादसे का दर्द शब्दों से परे है। मृतकों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं और घायल लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। कोविंद ने कहा कि हादसे के पीड़ितों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

बता दें कि पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। अमृतसर के जौड़ा फाटक में ये हादसा उस समय हुआ, जब ट्रैक के पास रावण का पुतला जलाया जा रहा था। हावड़ा मेल और एक डीएमयू ट्रेन के एकाएक आने से ये हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में तक़रीबन 100लोगों के मारे जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि लोग ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। उसी समय ट्रेन आ गई। लोग ट्रेन से बचने के लिए दूसरी तरफ गए, लेकिन उसी दौरान उस ट्रैक पर भी ट्रेन आ गई।

ये तीन वजह रही हादसे के मुख्य कारण

- प्रशासन की पहली लापरवाही ये थी कि आयोजन के लिए कोई इजाजत नहीं दी गई थी।
- वहीं दूसरी सबसे बड़ी चूक मैदान में लगी एलईडी लाइटें को रेलवे ट्रैक की ओर लगा दिया गया था। जिस वजह से लोग रेल ट्रैक नहीं देख पाए।
- वहीं तीसरी सबसे बड़ी चूक पटाखों की आवाज को माना जा रहा। पटाखों का शोर इतना था कि लोगों को ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी और ये बड़ा हादसा हो गया।

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं राहत एंव बचाव कार्य शुरु कर दिया गया। दशहरा का आयोजन करने वाली कमेटी की सबसे बड़ी लापरवाही है। कार्यक्रम में नवजोत कौर सिद्धू मुख्य अतिथि थीं।

उत्तर रेलवे के CPRO ने बताया कि यह हादसा अमृतसर के मनावाला में गेट नंबर 27 बी/डब्ल्यू पर हुआ है। घटनास्थल पर दशहरा की वजह से लोगों की काफी भीड़ मौजूद थी। जब यह हादसा हुआ तो डीएमयू ट्रेन नंबर 74943 गुजर रही थी। इसी दौरान लोग गेट नंबर 27 की तरफ भागने लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत