न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : कोटा में 2 अक्टूबर से खुल सकती हैं कक्षाएं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिया आश्वासन

मंगलवार के दिन कोटा शिक्षा विकास मंच का प्रतिनिधि मंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने उनके आवास पहुंचा और ज्ञापन सौंपा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Sep 2020 8:18:23

राजस्थान : कोटा में 2 अक्टूबर से खुल सकती हैं कक्षाएं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिया आश्वासन

कोरोना के चलते लंबे समय से लॉकडाउन के बाद से ही शैक्षणिक संस्थान बंद पड़े हैं। ऐसे में स्कूल और कोचिंग संस्थानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। इसको लेकर मंगलवार के दिन कोटा शिक्षा विकास मंच का प्रतिनिधि मंडल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिलने उनके आवास पहुंचा और ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल द्वारा मांग की गई कि जल्द कॅरियर सिटी में क्लासरूम की पढ़ाई शुरू की जाए। इसको लेकर ओम बिरला ने भी 2 अक्टूबर तक कक्षाएं शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान स्कूल व कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले हर निर्धारित मापदण्ड को पूरा किया जाएगा। नियमानुसार ही कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। अतः आपसे निवेदन है कि जल्द से जल्द कोटा में क्लासरूम की पढ़ाई शुरू करवाने के लिए दिशा निर्देश जारी करवाने की व्यवस्था करें।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल विवेक राजवंशी, गोपालराम मंडा व कुलदीप माथुर ने कहा कि देशभर में हर तरह की गतिविधियां शुरू हो रही है। कोटा ऐसा शहर है जहां की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से शिक्षा पर निर्भर है। यहां के कोचिंग संस्थानों में जब तक क्लासरूम कोचिंग शुरू नहीं होगी तब तक यहां स्टूडेंट्स नहीं आएंगे और लोगों को सम्बल नहीं मिलेगा। शहरवासियों की निर्भरता को देखते हुए केन्द्र सरकार को जल्द से जल्द स्कूल व कोचिंग में क्लासरूम की पढ़ाई शुरू करने की अनुमति जारी करनी चाहिए। कोटा के स्कूल व कोचिंग संचालक कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित हर प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। कोचिंग संस्थानों द्वारा इसके लिए तैयारियां भी की हुई है। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सेनेटाइजेशन समेत सभी गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए तैयारियां की जा रही हैं। यदि सरकार जल्द ही क्लासरूम की पढ़ाई अनलॉक करने के लिए निर्देश देती है तो इसके बाद देशभर के स्टूडेंट्स कोटा में आना शुरू होंगे और एक बार फिर से कोटा अपने स्वरूप में आने लगेगा। अन्यथा यहां आमजन को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। लोगों में संघर्ष बढ़ रहा है। बदलते माहौल को सुधारने के लिए भी जरूरी है कोटा में शिक्षा से जुड़ी गतिविधियां जल्द से जल्द शुरू हो।

ज्ञापन देने वालों में एलन स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश सारस्वत, पूर्व पार्षद विवेक राजवंशी, एलबीएस के चेयरमैन कुलदीप माथुर, बीएसएन के निदेशक डॉ.नकुल विजय, सर्वोदय स्कूल के निदेशक डॉ. अजहर मिर्जा, मां भारती स्कूल के निदेशक शलभ विजय, आर्केडिया से आदिश चौधरी, अनिल गोयल सहित कई स्कूल्स के प्रतिनिधि शामिल थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत