न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजस ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मिलेंगे पैसे, लेकिन कैसे, जानने के लिए पढ़े

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज शुक्रवार को बहुप्रतीक्ष‍ित देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Oct 2019 1:46:33

तेजस ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मिलेंगे पैसे, लेकिन कैसे, जानने के लिए पढ़े

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज शुक्रवार को बहुप्रतीक्ष‍ित देश की पहली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस (Tejas Express) को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। दिल्ली-लखनऊ (Delhi-Lucknow) तेजस ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और सिर्फ बृहस्पतिवार को इसका संचालन बंद रहेगा। लखनऊ से द‍िल्ली के बीच 512 क‍िलोमीटर की दूरी तय करने में इसे 6 घंटे 15 म‍िनट लगेंगे। लखनऊ स्टेशन से तेजस सुबह 6:10 बजे चलेगी और 12:25 बजे यात्रियों को दिल्ली पहुंचा देगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 3:35 बजे चलेगी और उसी दिन 10:05 बजे रात को लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन बीच में सिर्फ कानपुर और गाजियाबाद में ही रुकेगी। तेजस ट्रेन की निगरानी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के जिम्मे है। तेजस में यात्रियों को प्रीमियम सेवाएं और सुविधाएं दी जाएंगी। वही इसके साथ IRCTC ने दावा किया है कि तेजस ट्रेन यात्रियों को समय पर पहुंचाएगी और अगर ट्रेन लेट होती है तो यात्रियों को रिफंड दिया जायेगा। भारतीय रेल इतिहास में यह पहली बार है, जब ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को पैसे वापस लौटाने की सुविधा दी जा रही है।

tejas express,first private train in india,irctc,new delhi,lucknow,cm yogi adityanath,about tejas express,tejas express lucknow to delhi timing,tejas train,tejas express lucknow,tejas express route,news,news in hindi

आईआरसीटीसी ने ट्रेन की देरी पर रिफंड के लिए दो श्रेणियां तय की हैं। अगर ट्रेन एक घंटे से ज्यादा लेट होती है तो प्रति यात्री 100 रुपये का रिफंड दिया जाएगा, जबकि दो घंटे से ज्यादा की देरी पर 250 रुपये का रिफंड मिलेगा। इस ट्रेन में तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा नहीं दी जा रही है। हालांकि, आईआरसीटीसी हर यात्री को 25 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और एक लाख रुपये का सामान खोने, डकैती या चोरी हो जाने पर बीमा मुफ्त में दे रही है।

tejas express,first private train in india,irctc,new delhi,lucknow,cm yogi adityanath,about tejas express,tejas express lucknow to delhi timing,tejas train,tejas express lucknow,tejas express route,news,news in hindi

आइए जानते हैं 25 लाख के बीमा और रिफंड के बारे में

इस ट्रेन में भी फ्लेक्सी फेयर की तर्ज पर टिकट की बुकिंग होगी। अगर ट्रेन लेट होती है, तो आईआरसीटीसी खुद रिफंड नहीं करेगा, बल्कि यात्रियों को रिफंड पाने के लिए क्लेम करना होगा। यह क्लेम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।

- आईआरसीटीसी का कहना है कि अगर ट्रेन लेट होती है तो यात्रियों को उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन लिंक में बीमा कंपनियों की ओर से दिए गए क्लेम फॉर्म को भरना होगा।

- इसमें यात्रा का विवरण, ट्रेन लेट होने की अवधि अपने पीएनआर और बैंक खाते के साथ पूरी जानकारी देनी होगी।

- इसके बाद बीमा कंपनी रिफंड की राशि सीधे यात्रियों के खाते में डाल देगी

tejas express,first private train in india,irctc,new delhi,lucknow,cm yogi adityanath,about tejas express,tejas express lucknow to delhi timing,tejas train,tejas express lucknow,tejas express route,news,news in hindi

- अगर यात्री ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले टिकट कैंसिल कराता है, तो लिपिकीय कार्य के लिए 25 रुपये का शुल्क कटेगा। अन्य ट्रेनों के लिए रेलवे एसी क्लास में यह शुल्क 65 रुपये वसूलता है।

- अगर आपका वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं हो पाती है, तो आईआरसीटीसी पूरा किराया वापस कर देगी।

- ट्रेन छूटने के 30 मिनट पहले अगर यात्री का आंशिक रूप से कन्फर्म टिकट चार्ट बनने के बाद कैंसिल हो जाता है, तो आईआरसीटीसी टिकट का पूरा पैसा वापस कर देगी।

- यात्री चाहें तो ऑफलाइन तरीके से रेलवे के टोल फ्री नंबर पर फोन करके भी रिफंड के लिए दावा पेश कर सकते हैं।

tejas express,first private train in india,irctc,new delhi,lucknow,cm yogi adityanath,about tejas express,tejas express lucknow to delhi timing,tejas train,tejas express lucknow,tejas express route,news,news in hindi

ये होगा किराया और ये मिलेगी सुविधाएं

लखनऊ से दिल्ली के लिए इसमें एसी चेयर कार का किराया 1,125 रुपये और एक्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,310 रुपये है। वहीं, वापसी में एसी चेयर कार के लिए 1,280 जबकि एक्जिक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,450 है।

तेजस एक्सप्रेस में कुल 758 यात्री सफर कर सकेंगे। ट्रेन में एक एक्जिक्यूटिव क्लास वातानुकूलित चेयर कार होंगी, जिसमें 56 सीटें होंगी और 9 वातानुकूलित चेयर कार होंगी, जिनमें प्रत्येक में 78 सीटें होंगी। तेजस एक्सप्रेस में LED स्क्रीन पर ऑन डिमांड एंटरटेनमेंट दिया जाएगा। ट्रेन में ऑन बोर्ड वाईफाई, मॉड्यूलर बॉयो टॉयलेट और आरामदायक सीटें लगाई गई हैं। दृष्टिबाधित लोगों के लिए जानकारी देने के ल‍िए ब्रेल लिपि का उपयोग किया गया है। हर एक सीट के ऊपर रीडिंग लाइट लगाई गई है। और साथ ही कालिंग बेल का प्रावधान भी किया गया है। तेजस एक्सप्रेस के डिब्बों के दरवाजे स्वचालित तरीके से बंद होंगे। जैसे ही ट्रेन रफ्तार पकड़ेगी इस के दरवाजे खुद-ब-खुद लॉक हो जाएंगे। तेजस एक्सप्रेस में खिड़कियों पर ऑटोमेटिक तरीके से चलने वाले पर्दे लगाए गए हैं। इन पदों की खासियत यह है कि ये खिड़की में लगे दो शीशों के बीच में फिट किए गए हैं। एक बटन के जरिए इसे ऊपर नीचे किया जा सकता है। तेजस एक्सप्रेस में स्वचालित इंटर कनेक्टिंग दरवाजे हैं। इससे एक कोच से दूसरे कोच में जाना काफी सुविधाजनक हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत