न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित शाह का राहुल पर हमला, कहा - कान खोल कर सुन लें धर्म के आधार पर भारत के दो टुकड़े कांग्रेस की वजह से हुए

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का देश के अलग-अलग इलाकों में चल रहे विरोध के बीच एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष हमला बोला है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jan 2020 2:29:58

अमित शाह का राहुल पर हमला, कहा - कान खोल कर सुन लें धर्म के आधार पर भारत के दो टुकड़े कांग्रेस की वजह से हुए

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का देश के अलग-अलग इलाकों में चल रहे विरोध के बीच एक बार फिर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष हमला बोला है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में सभा को संबोधित मंगलवार को अमित शाह ने कहा CAA के खिलाफ विपक्ष भ्रम फैला रहा है और देश को तोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी मुद्दे पर हमारी पार्टी ने जन जागरण अभियान करने का फैसला किया है। अमित शाह ने कहा जब हमारी सरकार संसद के सत्र में बिल लाई तो राहुल बाबा एंड कंपनी विरोध में काउ-काउ कर रही थी। इस मुद्दे पर भ्रम फैलाया जा रहा है कि इस कानून से मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी। विपक्ष का कोई भी नेता चर्चा करने के लिए तैयार हो जाए तो हमारी ओर से स्वतंत्रदेव सिंह चर्चा के लिए तैयार हैं।

अमित शाह ने एक बार फिर अपने कड़क अंदाज में कहा कि जिसको विरोध करना है कर ले, लेकिन CAA वापस नहीं होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि राहुल बाबा कान खोल कर सुन लें कि उनकी पार्टी की वजह से ही भारत माता के दो टुकड़े धर्म के आधार पर हुए। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में पिछले कई वर्षों में अल्पसंख्यकों की संख्या में भारी कमी आई है, ऐसे में वो लोग कहां गए। अमित शाह ने विपक्ष पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब कश्मीर से लाखों कश्मीरी पंडितों को भगा दिया गया था, तो इनका मानवाधिकार कहां गया था।

इससे पहले पिछले हफ्ते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को कर्नाटक के हुबली में गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली को संबोधित करते हिए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी सरकार ने धार्मिक रूप से उत्पीड़ित शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने के लिए कानून बनाया है, लेकिन विपक्ष इसके खिलाफ खड़ा है। भारत आने वाले शरणार्थियों में 70 फीसदी दलित हैं और जो लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं वो लोग दलित विरोध हैं।

इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 30 फीसदी से घटकर 3 प्रतिशत हो गई है। वहां पर हिन्दुओं पर लगातार अत्याचार हो रहे है। मैं हुबली की जनता को बताना चाहता हूं कि उन लोगों को मार दिया गया, उनका धर्म परिवर्तन कर दिया गया। पाकिस्तान में मंदिर, चर्च और गुरुद्वारे तोड़े गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत