न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : इस सत्र में क्रिस गेल बना सकते हैं ये कीर्तिमान, कोई नहीं इस जादुई आंकड़े के आसपास

विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल इस सत्र में एक नया कीर्तिमान बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 11 Sep 2020 2:02:35

IPL 2020 : इस सत्र में क्रिस गेल बना सकते हैं ये कीर्तिमान, कोई नहीं इस जादुई आंकड़े के आसपास

आईपीएल 2020 की शुरुआत जल्द ही होने वाली हैं और प्रशंसकों में इसका रोमांच साफ़ देखा जा सकता हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी और लाजवाब गेंदबाजी के साथ इस खेल में हैरान करने वाला क्षेत्ररक्षण भी देखने को मिलता हैं। विस्फोटक बल्लेबाजी की बात की जाए तो क्रिस गेल का नाम बहुत ऊपर आता हैं जो इस सत्र में एक नया कीर्तिमान बना सकते हैं। दरअसल, क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में अब तक 978 छक्के लगा चुके हैं जिसमें से 326 छक्के उन्होनें आईपीएल में लगाए हैं। इस सत्र में 22 छक्के और लगाकार वे 1000 छक्कों का जादुई आंकड़ा छू सकते हैं। गेल अभी तक आईपीएल में 11 टूर्नमेंट में खेले हैं और इनमें से छह अवसरों पर उन्होंने 22 से अधिक छक्के लगाए।

सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भी गेल

टी20 में सर्वाधिक चौके (1026) लगाने का रेकॉर्ड भी गेल के नाम पर है। गेल निजी कारणों से कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में नहीं खेले थे लेकिन आईपीएल में वह किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं जिसकी तरफ से पिछले साल उन्होंने 34 छक्के और 2018 में 27 छक्के जड़े थे।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,chris gayle,1000 sixes record

चार बार सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले

गेल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल के चार टूर्नामेंटों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रेकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 2011 (44 छक्के), 2012 (59), 2013 (51) और 2015 (38) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हुए यह रेकॉर्ड बनाया था। वह आगामी आईपीएल के दौरान 21 सितंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे।

पुणे वॉरियर्स का निकाला था दम

वेस्टइंडीज के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2013 में आरसीबी की तरफ से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन की अपनी रेकॉर्ड पारी के दौरान 17 छक्के लगाए थे जो आईपीएल का रेकॉर्ड है। टी20 के किसी एक मैच में सर्वाधिक 18 छक्के लगाने का रेकॉर्ड भी गेल के नाम पर है लेकिन उन्होंने यह कारनामा 2017 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में किया था।

दूसरे नंबर पर डि विलियर्स

आईपीएल में गेल के बाद सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में एबी डि विलियर्स (212) और महेंद्र सिंह धोनी (209) शामिल हैं। ओवरऑल सूची में भी गेल के बाद वेस्टइंडीज के एक अन्य धुरंधर कीरोन पोलार्ड (672) का नंबर आता है लेकिन वह उनसे काफी पीछे हैं। रोहित शर्मा के नाम 361 छक्के हैं।

news,news in hindi,latest news,ipl in uae,ipl 2020,ipl news,cricket news,chris gayle,1000 sixes record

टी20 में सबसे ज्यादा रन

यही नहीं टी20 में सर्वाधिक रन (13,296), सर्वाधिक शतक (22), सर्वाधिक अर्धशतक (82), एक पारी में सर्वोच्च स्कोर (नाबाद 175), सबसे तेज शतक (30 गेंद), हारने वाली टीम की तरफ से मैच में सर्वाधिक रन (नाबाद 151), एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन (2015 में 1665), सर्वाधिक मैन ऑफ द मैच (58) और एक पारी में चौके-छक्कों से सर्वाधिक रन (154 बनाम पुणे वॉरियर्स) का रेकॉर्ड भी गेल के नाम पर है।

कहीं न बन जाए यह अनचाहा रेकॉर्ड

आईपीएल के दौरान वह एक ऐसा रेकॉर्ड भी बना सकते हैं जिसके करीब वह कभी फटकना भी नहीं चाहेंगे। यह रेकॉर्ड है टी20 में सर्वाधिक बार खाता नहीं खोल पाने यानि शून्य पर आउट होने का। गेल टी20 में अब तक 27 बार खाता खोलने में नाकाम रहे हैं और इस मामले में वह पाकिस्तान के उमर अकमल के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के ही ड्वेन स्मिथ (28) हैं।

बिना डक पर आउट हुए भी रेकॉर्ड

दिलचस्प बात यह है कि टी20 में शून्य पर आउट हुए बिना सर्वाधिक पारियां (145) खेलने का रेकॉर्ड भी गेल के नाम पर दर्ज है। यह रिकार्ड उन्होंने 10 फरवरी 2012 से पांच फरवरी 2016 के बीच बनाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती