प्रदेश में आए दिन कई आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।ऐसी ही चौमूं की एक घटना कालाडेरा क्षेत्र में सामने आई जहां प्लाईवुड फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों को खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही आग बुझने के बाद ही नुकसान का अंदाजा लगाया जाएगा।
![राजस्थान : चौमूं में धधकी प्लाईवुड की फैक्ट्री, दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू news,latest news,news in hindi,crime news,rajasthan,chomu,fire in plywood factory]()
जानकारी के अनुसार, कालाडेरा रीको इलाके में स्थित अरुण प्लाईवुड फैक्ट्री में गुरुवार सुबह आग लग गई, जिसमें बुझाने के लिए पहले दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद 2 और दमकलों को मौके पर बुलाया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद कालाडेरा थाना पुलिस भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची।
हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंचा। जिसके बाद नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। साथ ही फैक्ट्री में आग लगने की कारणों की भी जांच की जा रही है।