न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुर्गा पूजा पंडाल में शी जिनपिंग को दिखाया राक्षस, सिर धड़ से अलग, फोटो वायरल होने के बाद हुआ हंगामा

नवरात्रि के बीच पश्चिम बंगाल अपना सबसे बड़ा त्‍योहार, दुर्गा पूजा मना रहा है। दुर्गा पूजा (Durga Puja 2020) का मुख्य आकर्षण होते हैं इसके शानदार पंडाल।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 2:21:03

दुर्गा पूजा पंडाल में शी जिनपिंग को दिखाया राक्षस, सिर धड़ से अलग, फोटो वायरल होने के बाद हुआ हंगामा

नवरात्रि के बीच पश्चिम बंगाल अपना सबसे बड़ा त्‍योहार, दुर्गा पूजा मना रहा है। दुर्गा पूजा (Durga Puja 2020) का मुख्य आकर्षण होते हैं इसके शानदार पंडाल। हर बार नवरात्रि (Navratri 2020) में पश्चिम बंगाल के दुर्गा पूजा पंडाल विभिन्न रचनात्मक सोच के साथ तैयार की गई माता की मूर्तियों के लिए सुर्खियां बटोरते हैं। पंडालों में मां दुर्गा के अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं। हर साल बंगाल के आर्टिस्‍ट्स की क्रिएटिविटी प्रतिमाओं में दिखती है। इस बार श्रमिक मजदूर, कोरोना वायरस (Coronavirus) का अंत करने वाली माता जैसी कई थीम पर पंडाल को सजाया गया है। लेकिन मुर्शिदाबाद में चीनी राष्ट्रपति (China President Xi Jinping) पर एक ऐसा पंडाल सजाया गया है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जिनपिंग को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है।

पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन के बीच जो तनाव की स्थिति बनी हुई है, उसी की एक झलक इस पंडाल में देखने को मिली है। यहां असुर की जगह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला लगाया गया है जिसमें मां दुर्गा असुर 'जिनपिंग' का संहार करती हुईं दिख रही हैं। मुर्शिदाबाद के इस अनोखे पंडाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

तस्वीरें वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है। हंगामे के बाद दुर्गा पूजा पंडाल के आयोजकों ने सफाई दी है। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान आयोजकों में शामिल संजय चंद्रा ने शी जिनपिंग की असुरों के साथ की जा रही तुलना का खंडन किया है। उन्होंने कहा, 'हम प्रत्येक वर्ष विभिन्न नस्लों से प्रेरित असुरों को बनाते हैं। हमने असुरों को इससे पहले यूनानियों और दक्षिण अफ्रीका से प्रेरित किया था।'

शशि थरूर ने शेयर कर बंगालियों पर मारा ताना

जिनपिंग न सिर्फ कोरोना वायरस, बल्कि भारत से लगी सीमा पर तनाव बढ़ाने की वजह से विलन बन चुके हैं। भारतीयों की निगाह में वह एक स्‍वार्थी और कुटिल तानाशाह हैं जो किसी भी तरह से बस अपना मकसद पूरा करना जानते हैं। यही भावनाएं दुर्गा पूजा के पंडालों में दिख रही हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने वायरल फोटो शेयर करते हुए बंगालियों पर तंज कस दिया। उन्‍होंने लिखा, 'और मुझे लगता था कि बंगाली अपनी कूटनीति के लिए जाने जाते हैं! साफ है कि चीन का चेयरमैन हमारा चेयरमैन' के दिन आधिकारिक रूप से पूरे हो चुके हैं।'

थरूर का इशारा वामपंथी पार्टियों की तरफ था जो बंगाल में सबसे लंबे वक्‍त तक सत्‍ता में रहीं। लेफ्ट पार्टियां चीन के संस्‍थापक माओ को आदर्श बताती रही हैं। थरूर का ट्वीट काफी सारे लोगों को ठीक नहीं लगा। कुछ लोगों ने उनपर बंगालियों को जनरलाइज करने का आरोप लगाया तो कुछ ने पूछा कि जिनपिंग को इस तरह दिखाने से उन्‍हें क्‍यों तकलीफ हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत