न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन की एक लापरवाही से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस, 361 लोगों की जा चुकी है जान

कोरोना वायरस कहां से आया? चीन के वुहान शहर से यह वायरस बाहर कैसे निकला? ऐसे कई सवाल है जो आज लोगों के मन में उठ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 03 Feb 2020 5:00:26

चीन की एक लापरवाही से पूरी दुनिया में फैला कोरोना वायरस, 361 लोगों की जा चुकी है जान

कोरोना वायरस (Coronavirus) कहां से आया? चीन के वुहान शहर से यह वायरस बाहर कैसे निकला? ऐसे कई सवाल है जो आज लोगों के मन में उठ रहे है। कोरोना वायरस के फैलने के लिए अब चीनी सरकार और स्वास्थ्य प्रबंधकों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वुहान के एक अस्पताल में डॉक्टर ली वेनलियांग ने 30 दिसंबर को 7 मरीजों को रहस्यमयी बीमारी से पीड़ित पाया था। इसके बाद उन्होंने सतर्कता बरतते हुए उन्हें तुरंत आइसोलेशन वॉर्ड में रखने के आदेश दिए। एक ऑनलाइन ग्रुप चैट पर उन्होंने इसके बारे में जानकारी भी दी थी। तभी चैट पर उनसे एक व्यक्ति ने सवाल किया, 'साल 2002 में करीब 800 लोगों की जान लेने वाली भयंकर एसएआरएस (SARS) नामक बीमारी वापस आ गई है?' स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस चैट के लीक होते ही हरकत में आ गए। उन्होंने उसी वक्त डॉक्टर ली को बुलाया और उनसे पूछा कि उन्होंने यह सूचना लोगों के साथ क्यों शेयर की। इस घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने डॉक्टर ली की कार्यवाही को गैर-कानूनी ठहराया और उनसे एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर ले लिए।

coronavirus,coronavirus 2020,coronavirus outbreak,coronavirus patient,coronavirus death,coronavirus disease,world news,news

यह प्रकोप एसएआरएस (SARS) का नहीं, बल्कि कोरोना वायरस का था। इसी कोरोना वायरस की वजह से आज पूरी दुनिया खौफ में है। करीब 300 से ज्यादा लोगों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई है। इतना ही नहीं, पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने अब तक करीब 14,380 से ज्यादा लोगों को शिकार बनाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कोरोना वायरस को लेकर चीनी सरकार ने काफी लापरवाही बरती है। राजनीतिक शर्मिंदगी और लोगों में खौफ के डर से सरकार ने इसे प्राथमिक चरण पर रोकने की पूरी कोशिश नहीं की। वुहान के स्थानीय नागरिकों, डॉक्टर्स, सरकारी बयानों और चीन की मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद यह बात साबित होती है कि सरकार ने वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद सात हफ्ते का वक्त बर्बाद कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस का पहला मामला दिसंबर में ही सामने आ गया था, लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से लेने में देरी दिखाई। सरकार की ओर से जनवरी में कोरोना वायरस को लेकर पहला बयान जारी किया गया।

वायरस फैलने के बाद सरकार ने अधिकारियों और डॉक्टर्स पर चुप रहने के लिए दबाव बनाए रखा। जानकारी मिलने के अभाव में लोग इस वायरस से अनजान रहे और सही समय पर अपना बचाव नहीं कर पाए। वुहान के बाजारों पर भी यह कहकर ताले लगाए गए थे कि यहां की दुकानों को रेनोवेट किया जाना है। अगर पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स ने लोगों को सही समय पर आगाह किया होता तो शायद इस खतरनाक वायरस को फैलने से रोका जा सकता था।

coronavirus,coronavirus 2020,coronavirus outbreak,coronavirus patient,coronavirus death,coronavirus disease,world news,news

कोरोना वायरस का मूल गढ़ वुहान शहर के उस बाजार को बताया जा रहा है, जहां करीब 112 किस्म के जानवरों के मांस का कारोबार होता है। सूत्रों की मुताबिक, यहां सड़े-गले मांस की वजह से यह वायरस पहले सांप में दाखिल हुआ। ऐसे ही किसी सांप को खाने की वजह से इस वायरस ने इंसान के शरीर में जगह बनाई।

वहीं इस बीच खबर है कि चीन ने अमेरिका पर कोरोना वायरस को लेकर डर व दहशत पैदा करने का आरोप लगाया है। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अमेरिका ने कोई ठोस सहायता मुहैया नहीं कराई है और इसे लेकर वह केवल दहशत पैदा कर रहा है। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि अमेरिका पहला देश है जिसने अपने दूतावास के स्टाफ को बुलाना शुरू किया और पहला देश है जिसने चीनी यात्रियों पर प्रतिबंध लगाए।

बता दे, विभिन्न देशों द्वारा चीन से आने वाले लोगों पर तमाम तरीके यात्रा प्रतिबंध लगाने के बावजूद यह संक्रमण 24 से अधिक देशों में फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस पहले ही वैश्विक स्वास्थ्य आपदा घोषित कर चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर