Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : अच्छी शिक्षा के लालच में UP-बिहार से लाए गए बाल मजदूर, कारखानों से कराया गया मुक्त

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के नार्थ जिले के तीन थाना इलाकों में आधा दर्जन जगहों पर छापामारी कर चूड़ी बनाने के कारखाने में बालश्रम कर रहे 31 बच्चों को छुड़वाया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 04 Dec 2020 12:15:30

जयपुर : अच्छी शिक्षा के लालच में UP-बिहार से लाए गए बाल मजदूर, कारखानों से कराया गया मुक्त

कारखानों में अक्सर बच्चों से मजदूरी करवाई जाती हैं जो कि गैरकानूनी हैं और ऐसे ही 31 बालश्रमिक को चूड़ी बनाने के 6 कारखानों से मुक्त कराया गया हैं। इन बच्चों को UP-बिहार से अच्छी शिक्षा के लालच में लाया गया था। गुरुवार रात को बालश्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इसमें जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के नार्थ जिले के तीन थाना इलाकों में आधा दर्जन जगहों पर छापामारी कर चूड़ी बनाने के कारखाने में बालश्रम कर रहे 31 बच्चों को छुड़वाया गया। वहीं, पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। इन मासूम बच्चों को उत्तरप्रदेश और बिहार के मासूम बच्चों को अच्छी शिक्षा और कैरियर बनाने के बहाने जयपुर लाकर चूड़ी बनाने के कारखानों में बालश्रम करवाया जाता था। यहां बच्चों से रात दिन काम करवाया जाता है। इन्हें बाहर नहीं घूमने दिया जाता है। कारखानों में रखा जाता है। इससे पहले भी जयपुर में कई कार्रवाई की जा चुकी है।
श्रम विभाग के सचिव नीरज के पवन और DCP नार्थ डॉ। राजीव पचार के निर्देशों के बाद गुरुवार देर शाम को कमिश्नरेट पुलिस, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, बचपन बचाओ आंदोलन की अलग अलग टीमें गठित की गई। जिन्होंने कोतवाली, शास्त्री नगर और भट्‌टा बस्ती इलाकों में मकानों में चल रहे कारखानों में छापा मारा। यह कार्रवाई रात करीब 9 बजे तक चली। इन इलाकों में छह जगहों पर मारा छापा, पांच गिरफ्तार, 31 बच्चे मुक्त

DCP डॉ. राजीव पचार के मुताबिक कोतवाली इलाके में चांदपोल स्थित नींदड़ राव के रास्ते में दो मकानों में 3 जगहों पर छापा मारा गया। यहां से 10 बच्चों को मुक्त करवाया। इन सभी की उम्र 14 साल से कम थी। यहां कोतवाली थानाप्रभारी यशवंत सिंह और मानव तस्करी रोधक टीम के कांस्टेबल दिलसुख के नेतृत्व में टीम ने कारखाना संचालक मोहम्मद परवेज, मोहम्मद नौशाद और मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया गया। ये तीनों आरोपी बिहार में समस्तीपुर जिले के रहने वाले है।

अच्छी शिक्षा और कैरियर बनाने का झांसा देकर यहां लाते है

शास्त्री नगर इलाके में 2 जगहों पर छापामारी कर चूड़ी बनाने के कारखानों से 14 बालश्रमिकों और भट्‌टा बस्ती इलाके में एक मकान पर दबिश देकर कारखाने में चूड़ी बना रहे 7 बच्चों को छुड़वाया। यहां से भी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका