न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : घर के बाहर से हुआ बच्चे का अपहरण, मांगी 2 करोड़ की फिरौती, दो घंटे में ही पुलिस ने धरदबोचा

कानेर के देशनोक में घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण हो गया और 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई। हांलाकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अपराधी को दो घंटे में ही धरदबोचा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Oct 2020 1:19:09

बीकानेर : घर के बाहर से हुआ बच्चे का अपहरण, मांगी 2 करोड़ की फिरौती, दो घंटे में ही पुलिस ने धरदबोचा

कई मामलों में पुलिस की त्वरित कारवाई देखने को मिलती हैं जिससे अपराधियों के मंसूबे कामयाब नहीं हो पाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला बीकानेर के देशनोक में जहां घर के बाहर खेल रहे बच्चे का अपहरण हो गया और 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई। हांलाकि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए अपराधी को दो घंटे में ही धरदबोचा।

देशनाेक में एक युवक ने घर के बाहर खेल रहे बालक का अपहरण किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर घरवालाें से दाे कराेड़ रुपए की फिराैती मांगी। पुलिस ने दाे घंटे बाद ही युवक काे पांच लाख रुपए की फिराैती लेते दबाेच लिया और बालक काे उसके घरवालाें काे साैंप दिया। देशनाेक में वार्ड संख्या 13 निवासी अशाेक मूंधड़ा का नवीं कक्षा में पढ़ने वाला पुत्र राम मूंधड़ा (13) बुधवार काे सायंकाल अपने घर के आगे खेल रहा था। इस दाैरान गांव में रहने वाला युवक भूपेश चारण बाइक पर सवार हाेकर वहां पहुंचा।

news,latest news,crime news,child kidnapping,bikaner,rajatsthan

उसने बालक से पड़ाेस में रहने वाले किसी शख्स का पता बताने का झांसा देकर उसे बाइक पर बैठा लिया। बालक काे डरा-धमकाकर अपहरण कर ओरण भूमि में ले गया। बालक से नंबर पूछकर उसकी मां काे फाेन किया और जान से मारने की धमकी देकर दाे कराेड़ रुपए की फिराैती मांगी। मां ने फाेन अपने पति अशाेक काे थमा दिया। घरवालाें ने इतने रुपए नहीं हाेने की बात कही ताे भूपेश एक कराेड़, 50 लाख, 20 लाख रुपए पर आ गया और आखिर में पांच लाख रुपए लाने काे कहा। उसने राम की घरवालाें से बात भी करवाई। परिजनाें ने पुलिस काे घटना के बारे में बता दिया।

राम के पिता अशाेक पांच लाख रुपए लेकर परिक्रमा राेड पर नरसिंह माेहता की प्याऊ के पास ओरण भूमि पर पहुंचे जहां भूपेश ने रुपए ले लिए। इसी दाैरान रात आठ बजे पुलिस ने भूपेश काे गिरफ्तार कर लिया। उससे फिराैती के पांच लाख रुपए भी बरामद कर लिए। पुलिस ने बालक काे उसके परिजनाें काे साैंप दिया। एसएचओ अनाेपसिंह ने बताया कि राम के ताऊ ओमप्रकाश मूंधड़ा की रिपाेर्ट पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।

किडनैपर ने बात करने के लिए चार-पांच बार घरवालाें काे फाेन किया। घरवाले भी फाेनकर लगातार उससे संपर्क साधते रहे जिससे कि लाेकेशन का पता चलता रहे। भूपेश ने चालाकी दिखाते हुए घरवालाें काे फिराैती के रुपए लेकर पहले गीगासर, फिर नेशनल हाइवे सहित अलग-अलग स्थानाें पर बुलाया। आखिरकार उसने नरसिंह माेहता की प्याऊ के पास ओरण भूमि में आने काे कहा और वहीं पकड़ा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट