निवास पर #COVID19 समीक्षा एवं कोरोना वैक्सीन की तैयारियों से सम्बंधित बैठक में निर्णय लिया है कि कोरोना महामारी के समय में स्वास्थ्य को सर्वोà
मुख्यमंत्री के इस मैसेज के बाद साफ हो गया हैं कि इस बार न्यू ईयर का जश्न फीका होने वाला हैं। मुख्यमंत्री ने अपने मैसेज में दीपावली की तरह नये साल पर भी आतिशबाजी से बचने, न्यू ईयर पर भीड़भाड़ से बचने व घरों पर रहकर परिवार संग नये साल की खुशियां मनाने के लिए कहा हैं। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के उन आदेशों का भी हवाला दिया, जिसमें कोरोना से बचने के लिए जारी गाइडलाइनों की सख्ती से पालना करने के लिए कहा हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि कोरोना महामारी के समय में स्वास्थ्य को सर्वोपरि रखते हुए दीपावली पर सरकार ने जो कदम उठाए थे उसी प्रकार का सख्त निर्णय नव वर्ष के लिए लेने का फैसला किया हैं।
















