न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : 8 सीटों पर 4:30 बजे तक 56% मतदान

5 राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की शुरुआत आज (12 नवंबर) से हो गई। इसके तहत आज छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh Elections 2018 ) में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले चरण के लिए 10 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 12 Nov 2018 5:47:38

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : 8 सीटों पर 4:30 बजे तक 56% मतदान

5 राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की शुरुआत आज (12 नवंबर) से हो गई। इसके तहत आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 10 सीटों पर मतदान खत्म हो गया। इन सीटों पर तीन बजे तक वोटिंग होनी थी। बाकी 8 सीटों पर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। शाम 4:30 बजे तक कुल 56.58 फीसदी मतदान हुआ।
दंतेवाड़ा के निलावाया, बुरगुम, पोटाली, नहाडी, काकड़ी, बर्रेम, जबेली, रेवाली, एटपाल, जियाकोडता, पूजारी पाल और मुलेर के ग्रामीणों को बंधक बनाया गया है। एडिशनल एसपी जीएन बघेल ने बताया कि इन गांवों में वोटिंग बूथ खुले हैं, लेकिन वोट डालने के लिए कोई नहीं आ रहा। नक्सली ग्रामीणों को ले गए हैं और उन्हें बंधक बनाकर रखा है। सुरक्षाबलों की टीमें जंगलों में सर्च के लिए रवाना की गईं हैं। वहीं, 3 बजे तक राजनांदगांव की मोहला-मानपुर, कांकेर की अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर, कोंडागांव जिले के केशकाल व कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कोंटा में मतदान खत्म हो गया।

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के बीच भी उत्‍साह देखने को मिल रहा है। नक्‍सल प्रभावित सुकमा के दोरनापल के एक मतदान केंद्र में 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला भी खुद चलकर मतदान करने आईं। इससे वहां मौजूद अन्‍य मतदाताओं में भी उत्‍साह बढ़ गया। उधर, वोटिंग के पहले सुबह 5:30 बजे नक्‍सलियों ने दंतेवाड़ा के कातेकल्‍यान ब्‍लॉक के तुमकपाल कैंप के पास आईईडी से ब्‍लास्‍ट किया। हालांकि इस ब्‍लास्‍ट में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी देते एंटी नक्‍सल ऑपरेशंस के एआईजी देवनाथ ने कहा कि नक्‍सलियों ने सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के मकसद से तुमकपल-नयानर रोड पर आईईडी ब्‍लास्‍ट किया है। इस दौरान पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ब्‍लास्‍ट के बाद पोलिंग पार्टी को सुरक्षित नयानर पोलिंग बूथ संख्‍या 183 पर पहुंचाया गया।

chhattisgarh elections 2018,chhattisgarh elections 2018 updates,chhattisgarh,chhattisgarh assembly elections 2018

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के चिंतागुफा पोलिंग बूथ पर एक दिव्यांग शख़्स मतदान के लिए पहुंचा। सुरक्षाबलों ने उसकी मदद की।

पिछली बार डला था एक वोट, वहीं इस बार सुबह 9 बजे तक 100 से अधिक वोट पड़े

सुकमा के भेज्‍जी में जहां पिछली बार एक ही वोट पड़ा था, वहीं इस बार सुबह 9 बजे तक यहां 100 से अधिक वोट पड़े। इसी तरह गोरखा गांव के मतदान केंद्रों में भी इस बार 20 वोट पड़े हैं। इससे पहले यहां कभी वोटिंग ही नहीं हुई थी।

वहीं चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि छत्‍तीसगढ़ के कुल 4336 मतदान केंद्रों में से 53 पर तकनीकी खामी के चलते वोटिंग देर से शुरू हुई। हालांकि सभी 100 फीसदी मतदान केंद्रों पर सामान्‍य रूप से मतदान हो रहा है। इनके बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हैं। कोंडागांव जिले के दो विधानसभा कोंडागांव केशकाल से लगभग 40 ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी के चलते कई जगह मतदान में देरी हुई।

15 प्रतिशत मशीनों में खराबी की बात सामने आई है। केशकाल में 16, विश्रामपुर में 10 और फरसगांव 11 के साथ ही कोंडागांव के कई केंद्रों से शिकायत आ रही है। बताया जा रहा है मतदान केंद्रों पर तैनात मतदान कर्मचारियों को ईवीएम को समझने में पेरशानी हो रही है।

राजनांदगांव के सांगवरी स्थित कमला कॉलेज में बनाए गए पिंक पोलिंग बूथ में सुबह करीब आठ बजे ईवीएम में तकनीकी खराबी की वजह से वोटिंग कुछ देर के लिए रुक गई थी। हालांकि खराबी को ठीक करके मतदान दोबारा शुरू हो गया है। वहीं अंतागढ़ के श्याम नगर, बोंदानार, बालक शाला में वीवीपैट और ईवीएम में खराबी आई है। इससे वहां मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मतदान करने के बाद वीवीपैट से पर्ची नहीं निकल रही।

अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोण्डागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोण्टा में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तथा दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। वहीं विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत