न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चायवाले को प्रधानमंत्री बनाने का यश देश की जनता को जाता है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बीजेपी की एक रैली के लिए अंबिकापुर पहुंचे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Nov 2018 3:27:56

चायवाले को प्रधानमंत्री बनाने का यश देश की जनता को जाता है : पीएम मोदी

छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर को दूसरे और आखिरी फेज के लिए वोटिंग होनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बीजेपी की एक रैली के लिए अंबिकापुर पहुंचे। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि बीजेपी किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। जो लोग छत्तीसगढ़ में धमकी देते हैं उनको जवाब मिला है। पीएम मोदी ने लोगों से मंगलवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान में शामिल होने की अपील की। पीएम ने कहा कि सरकार अमीरों की नहीं गरीबों की होती है। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण में भारी मतदान करके धमकी देने वालों को जवाब दिया है। जो समर्थन मुझे मिल रहा है उससे विपक्ष छिड़ा हुआ है। लोगों को लगता था कि लाल किले से भाषण देने का अधिकार एक ही परिवार को है। राजदरबारी एक ही परिवार का गीत गाते हैं। मुझे अंबिकापुर के लोगों के बीच आकर खुशी हो रही है। मुझे याद है जब मैं यहां लोकसभा चुनाव में प्रचार करने आया था तो यहां के लोगों ने मंच को लालकिले की तरह बनाया था। कुछ लोग इससे छिड़ गए थे। पीएम मोदी ने कहा कि मैं उन्हें (कांग्रेस) चुनौती देता हूं कि परिवार से बाहर का कोई अच्छा नेता लाएं और पांच साल के लिए पार्टी का अध्यक्ष बनाएं, तब मैं कहूंगा नेहरू जी ने सच्चा लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाई थी। रैली में कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक बयान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को नई चुनौती भी दी। मोदी ने कहा कि अगर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के काम की वजह से एक चायवाले को पीएम बनने का मौका मिला तो कांग्रेस सिर्फ एक बार 5 साल के लिए गांधी-नेहरू परिवार से बाहर से किसी समर्पित कांग्रेसी को अध्यक्ष बना दे, तो मैं मान लूंगा कि नेहरू जी ने कांग्रेस में लोकतांत्रिक व्यवस्था रखी थी।' दरअसल, तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में पीएम मोदी को लेकर एक बयान दिया था। थरूर ने कहा था कि आज मोदी जो प्रधानमंत्री बने हैं, उसका क्रेडिट जवाहरलाल नेहरू को जाता है। क्योंकि, नेहरू ने ही अपनी सरकार में संस्थानों को लचीला बनाया था।

-अपने भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के लोकतंत्र ने किसी एक परिवार को ठेका नहीं दिया है।

-उन्होंने बीते लोकसभा चुनाव में रैली के दौरान लालकिला की प्रतिकृति बनाए जाने का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि मेरे लिए जब अंबिकापुरवासियों ने सभा के लिए लालकिला की प्रतिकृति बनाई थी, तो दिल्ली में बैठी सरकार की नींद उड़ गई थी।'

-मोदी ने कहा, 'अगर लोकतंत्र में श्रद्धा है तो चायवाले का प्रधानमंत्री बनने का यश ना मोदी को जाता है और ना ही भाजपा को जाता है। उसका यश देश की जनता को जाता है।'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत