न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs SRH : चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दोनों के लिए आज की जीत अहम

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सीजन में पहली बार CSK की पहले बल्लेबाजी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Oct 2020 7:33:58

CSK vs SRH : चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दोनों के लिए आज की जीत अहम

आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मैच से आईपीएल के सेकेंड हाफ की शुरुआत होगी। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सीजन में पहली बार CSK की पहले बल्लेबाजी हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम में एक बदलाव किया। एन जगदीसन की जगह स्पिनर पीयूष चावला की वापसी हुई। वहीं, हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने भी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। अभिषेक शर्मा को बाहर किया गया। उनकी जगह शाहबाज नदीम को मौका मिला। खिताब की रेस में बने रहने के लिए दोनों टीम के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।

पॉइंट टेबल में चेन्नई 7वें और हैदराबाद 5वें नंबर पर

चेन्नई के पास हैदराबाद से पिछले मैच में मिली हार का बदला लेने का मौका है। साथ ही प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए चेन्नई के कप्तान धोनी के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। चेन्नई ने अब तक 7 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते हैं। टीम 4 पॉइंट के साथ 7वें नंबर पर है। यदि चेन्नई यह मैच भी हारती है, तो फिर उसके लिए वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। वहीं, हैदराबाद 7 में से 3 मैच जीतकर 5वें नंबर पर है। टीम के कप्तान वॉर्नर के सामने भी यही चुनौती है।

चेन्नई ने हैदराबाद के खिलाफ 13 में से 9 मुकाबले जीते

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें, तो चेन्नई का पलड़ा भारी है। दोनों के बीच अब तक कुल 13 मैच खेले गए हैं, जिनमें चेन्नई ने 9 और हैदराबाद ने 4 मुकाबले जीते हैं। इस सीजन में दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकबला हारा है। ऐसे में दोनों के पास इस मैच को जीतकर लय हासिल करने का मौका होगा।

चेन्नई के लिए डु प्लेसिस ने बनाए सबसे ज्यादा रन

चेन्नई की बल्लेबाजी की बात करें, तो फाफ डु प्लेसिस ही फॉर्म में दिखे हैं। उन्होंने सीजन में खेले 7 मैचों में 307 रन बनाए हैं। इसमें 3 फिफ्टी भी शामिल है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उन्होंने 87 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा शेन वॉटसन ने अब तक लीग में 199 रन बनाए हैं।

चेन्नई में शार्दुल और करन ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

गेंदबाजी में सैम करन और शार्दुल ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी की है। करन ने सीजन में 7 मैच में 8 विकेट लिए हैं। वहीं शार्दुल ने 4 मैचों में 7 बल्लेबाजों को आउट किया है। इनके अलावा दीपक चाहर ने 7 मैचों में 6 विकेट लिए हैं।

हैदराबाद के लिए वॉर्नर-बेयरस्टो टॉप स्कोरर

हैदराबाद के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो टॉप स्कोरर रहे हैं। वॉर्नर ने 7 मैचों में 2 फिफ्टी के साथ 275 रन और बेयरस्टो ने 7 मैचों में 3 फिफ्टी के साथ 257 रन बनाए हैं। इसके अलावा मनीष पांडे ने भी लीग में अब तक 202 रन बनाए हैं।

हैदराबाद के राशिद पर्पल कैप की रेस में

हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। राशिद ने अब तक सीजन में 7 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। वहीं, टी नटराजन ने अब तक सीजन में 7 बल्लेबाजों को आउट किया है।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में रविंद्र जडेजा का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

चेन्नई ने 3 और हैदराबाद ने 2 बार खिताब जीता

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। दूसरी ओर हैदराबाद ने 2 बार (2009 और 2016) खिताब अपने नाम किया।

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट हैदराबाद से ज्यादा

चेन्नई ने लीग में अब तक 172 मैच खेले, जिसमें 102 जीते और 67 हारे हैं। 1 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, सनराइजर्स ने अब तक 115 में से 61 मैच जीते और 54 हारे हैं। इस तरह लीग में सुपरकिंग्स की जीत सक्सेस रेट 59.94% और हैदराबाद का 53.04% रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती