Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs SRH : हैदराबाद पर चेन्नई ने दर्ज की 20 रन की जीत, रविंद्र जडेजा बने मैन ऑफ द मैच

रविंद्र जडेजा बने मैन ऑफ द मैच रहे जिन्होनें मैच में 10 बॉल पर 25 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया और बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 8:22:33

CSK Vs SRH : हैदराबाद पर चेन्नई ने दर्ज की 20 रन की जीत, रविंद्र जडेजा बने मैन ऑफ द मैच

बीते दिन मंगलवार को आईपीएल के 13वें सीजन का 29वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला गया जिसमें चेन्नई ने हैदराबाद पर 20 रन से जीत दर्ज की। रविंद्र जडेजा बने मैन ऑफ द मैच रहे जिन्होनें मैच में 10 बॉल पर 25 रन बनाए और 1 विकेट भी लिया और बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में एक पायदान ऊपर छठवें नंबर पर पहुंच गई। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 168 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में हैदराबाद 8 विकेट गंवाकर 147 रन ही बना सकी। सनराइजर्स के लिए केन विलियम्सन ने सबसे ज्यादा 39 बॉल पर 57 रन की पारी खेली।

हैदराबाद की खराब शुरुआत

168 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 27 रन तक अपने 2 विकेट गंवा दिए। कैप्टन डेविड वॉर्नर (9) को सैम करन ने अपनी ही गेंद पर लपका जबकि मनीष पांडे (4) को ड्वेन ब्रावो ने रन आउट कर दिया। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो (23) को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया जिससे हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट पर 59 रन हो गया।
सीजन में हैदराबाद ने पहली बार पावर-प्ले में 2 विकेट गंवाए

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही थी। उसने 27 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। इस सीजन में यह पहला मौका था, जब हैदराबाद ने पावर-प्ले में एक से ज्यादा विकेट गंवाए। कप्तान डेविड वॉर्नर 9 और मनीष पांडे 4 रन बनाकर आउट हुए।

राशिद ने जगाई उम्मीद, एक ही गेंद पर दो तरह से OUT

राशिद खान (14) ने एक वक्त उम्मीद जगाई जब पारी के 18वें ओवर में कर्ण शर्मा की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका लगाया लेकिन उन्हें अगले ही ओवर में शार्दुल ठाकुर ने शिकार बना दिया। उन्हें बाउंड्री के पास लपक लिया गया लेकिन बाद में पता चला कि उनका पैर ही विकेट से टकरा गया था और उन्हें हिट विकेट आउट करार दिया गया। राशिद ने 8 गेंदों पर 14 रन बनाए।

ड्वेन ब्रावो और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट लिए

जॉनी बेयरस्टो भी खास नहीं कर सके और 23 रन बनाकर वे भी चलते बने। केन विलियम्सन ने बेयरस्टो के साथ 32 और फिर प्रियम गर्ग (16) के साथ 40 रन की पार्टनरशिप कर पारी को संभाला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ड्वेन ब्रावो और कर्ण शर्मा ने 2-2 विकेट लिए। साथ ही सैम करन, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को 1-1 विकेट मिला।

संदीप ने चेन्नई को शुरुआती 2 झटके दिए

चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 35 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। दोनों विकेट संदीप शर्मा ने लिए। उन्होंने सैम करन को 31 रन पर क्लीन बोल्ड किया। इससे पहले फाफ डु प्लेसिस बिना खाता खोले आउट हुए। संदीप ने उन्हें विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया। वॉटसन और रायडू ने पारी को संभाला

चेन्नई के दो विकेट गिरने के बाद वॉटसन और रायडू ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की पार्टनरशिप की। रायडू को तेज गेंदबाज खलील अहमद ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, वॉटसन टी नटराजन की बॉल पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट हुए।

चेन्नई ने हैदराबाद को दिया 168 रन का टारगेट

तीन बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने शेन वॉटसन (42) और अंबाती रायुडू (41) के बीच तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी की बदौलत 6 विकेट पर 167 रन बनाए। वॉटसन ने इस साझेदारी के दौरान 38 गेंद में एक चौके और तीन छक्के जड़े जबकि रायुडू ने 34 गेंद में तीन चौके और दो छक्के लगाए। रविंद्र जडेजा ने अंत में 10 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से नाबाद 25 रन बनाए।

चेन्नई ने आखिरी 5 ओवर में 51 रन जोड़े

चेन्नई के लिए शेन वॉटसन ने 42, अंबाती रायडू ने 41 और सैम करन ने 31 रन की पारी खेली। आखिर में महेंद्र सिंह धोनी ने 13 बॉल पर 21 और रविंद्र जडेजा ने 10 बॉल पर 25 रन की पारी खेली। टीम ने आखिरी 5 ओवर में 51 रन बनाए। वहीं, हैदराबाद के लिए तेज गेंदबाज संदीप शर्मा, खलील अहमद और टी नटराजन ने 2-2 विकट लिए।

धोनी ने बनाए 21 रन

सीएसके कप्तान धोनी 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर पविलियन पहुंचे, उन्होंने 13 गेंद में 21 रन बनाए। इससे पहली गेंद पर उन्होंने नटराजन की गेंद को लॉन्ग ऑन पर छक्के के लिए भेजा था। ड्वेन ब्रावो आते ही चलते बने लेकिन जडेजा ने अंतिम ओवर में एक छक्का, एक चौका जड़कर स्कोर में इजाफा किया।

सबसे महंगे-सस्ते प्लेयर्स की परफॉर्मेंस

चेन्नई के सबसे महंगे खिलाड़ी कप्तान धोनी रहे। उन्हें सीजन के 15 करोड़ रुपए मिलेंगे। धोनी ने 13 बॉल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए। प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज दीपक चाहर (80 लाख रु.) सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। हैदराबाद में कप्तान वॉर्नर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। टीम उन्हें एक सीजन के 12.5 करोड़ रुपए देगी। वॉर्नर ने 13 बॉल पर 9 रन बनाए। तेज गेंदबाज टी नटराजन 40 लाख रु. कीमत के साथ टीम में सबसे सस्ते खिलाड़ी रहे। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका