न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB vs CSK : बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चेन्नई को गेंदबाजी के लिए किया आमंत्रित, 15 महीने बाद मैदान पर साथ दिखेंगे धोनी-कोहली

टॉस हो चुका हैं जिसमें बेंगलुरु को जीत मिली और चेन्नई को गेंदबाजी के लिए किया आमंत्रित किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 7:24:49

RCB vs CSK : बेंगलुरु ने टॉस जीतकर चेन्नई को गेंदबाजी के लिए किया आमंत्रित, 15 महीने बाद मैदान पर साथ दिखेंगे धोनी-कोहली

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज दुबई में आईपीएल के 13वें सीजन का 25वां मैच होने जा रहा हैं। टॉस हो चुका हैं जिसमें बेंगलुरु को जीत मिली और चेन्नई को गेंदबाजी के लिए किया आमंत्रित किया गया। बेंगलुरु टीम में दो बदलाव हुए हैं। मोइन अली और मोहम्मद सिराज की जगह क्रिस मॉरिस और गुरकीरत सिंह मान को मौका मिला है। वहीं, सीएसके में एक बदलाव हुआ है। केदार जाधव की जगह एन जगदीसन को शामिल किया गया। मैच में 15 महीने बाद भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली एक साथ मैदान पर उतरे। हालांकि दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे। इससे पहले 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दोनों एक साथ मैदान में दिखे थे।

पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु 5वें और चेन्नई 6वें स्थान पर

पिछला मैच हारकर आ रहीं दोनों टीमें इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेंगी। सीएसके को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, आरसीबी को दिल्ली कैपिटल्स ने हराया था। पॉइंट्स टेबल में बेंगलुरु 5वें और चेन्नई 6वें स्थान पर है। दोनों के बीच पिछले 5 मुकाबलों की बात करें, तो चेन्नई ने 4 बार बेंगलुरु को हराया है। पिछले सीजन में दोनों जब आखिरी बार आमने-सामने आए थे, तो बेंगलुरु ने चेन्नई को एक रन से हराया था।

चेन्नई-बेंगलुरु के सबसे महंगे खिलाड़ी

सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, आरसीबी में कप्तान कोहली सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 17 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। दुबई में तापमान 24 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। दुबई में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। दुबई में इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

दुबई में रिकॉर्ड

इस मैदान पर हुए कुल टी-20 : 61
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती : 34
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम जीती : 26
पहली पारी में टीम का औसत स्कोर : 144
दूसरी पारी में टीम का औसत स्कोर : 122

चेन्नई ने 3 बार खिताब जीता, बेंगलुरु का खाता अभी नहीं खुला

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। वहीं, आरसीबी ने 2009 में अनिल कुंबले और 2011 में डेनियल विटोरी की कप्तानी में फाइनल खेला था। 2016 में विराट की कप्तानी में भी टीम फाइनल में पहुंची।

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे ज्यादा

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे जयादा 60.29% है। सीएसके ने अब तक कुल 171 मैच खेले हैं। 102 मैच जीते हैं और 68 मैच हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, बेंगलुरु का सक्सेस रेट 47.52% है। आरसीबी ने अब तक कुल 186 मैच खेले हैं। 87 मैच जीते हैं और 95 हारे हैं। 4 मैच बेनतीजा रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती