न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB Vs CSK : चेन्नई को मिली 37 रन की हार, देखने को मिली कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 170 रन का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई 8 विकेट गंवाकर 132 रन ही बना सकी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 11 Oct 2020 1:20:57

RCB Vs CSK : चेन्नई को मिली 37 रन की हार, देखने को मिली कोहली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

आईपीएल के 13वें सीजन के 25वें मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धोनी ब्रिगेड चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 37 रन से मात दी। बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 170 रन का टारगेट दिया। जवाब में चेन्नई 8 विकेट गंवाकर 132 रन ही बना सकी। कप्तान विराट कोहली की नाबाद 90 रन की पारी खेली। उनकी शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। रन के लिहाज से आरसीबी की यह बड़ी जीत हैं। आईपीएल में हर बार प्लेऑफ में पहुंची सीएसके के लिए इस बार यह सफर मुश्किल होता दिख रहा है।

सीएसके ने 2010 में 7 में से 5 मैच हारने के बाद जीता था खिताब

सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 में से 5 मैच हारे हैं। टीम ने ओपनिंग मैच जीतने के बाद लगातार तीन मैच हारे। अपना 5वां मुकाबला जीतने के बाद टीम ने फिर लगातार दो मैच गंवा दिए। हालांकि, इससे पहले भी चेन्नई ने 2010 सीजन में अपने शुरुआती 7 में से 5 मैच हारे थे, लेकिन तब उन्होंने शानदार वापसी की थी। तब सीएसके ने आईपीएल खिताब के साथ चैम्पियंस लीग भी अपने नाम की थी।

170 की चुनौती चेन्नई की खराब शुरुआत

चेन्नईकी ओपनिंग जोड़ी अच्छी लय पकड़ चुकी है। लेकिन आज के मैच में दोनों ओपनर्स के एक बार टीम को अच्छी शुरुआत की दरकार थी तो वह इस बार ऐसा नहीं कर पाई। सबसे पहले फाफ डुप्लेसिस (8) चहल की गेंद पर क्रिस मॉरिस को कैच दे बैठे। इसके बाद अभी ज्यादा देर नहीं हुई थी कि वॉशिंग्टन सुंदर ने शेन वॉटसन (14) को बोल्ड कर दिया। पावरप्ले में यह सीएसके को दूसरा झटका था।

चेन्नई के लिए रायडू और जगदीसन ने सबसे ज्यादा रन बनाए

लक्ष्य पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 25 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। चेन्नई के लिए अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा 42 और डेब्यू मैच खेल रहे एन जगदीसन ने 33 रन की पारी खेली। वहीं, बेंगलुरु के क्रिस मॉरिस ने 3 और वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि इसुरु उडाना और युजवेंद्र चहल को 1-1 विकेट मिला।

धोनी के बाद दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए बाकी बल्लेबाज

चहल पर एक छक्का जड़ चुके धोनी ने दूसरे छक्के के लिए शॉट घुमाया। लेकिन चहल ने उनके इरादे भांप कर अंतिम समय में गेंद को बाहर की ओर फेंक दिया। इस कारण धोनी का शॉट पूरी ताकत नहीं बटोर पाया और बाउंड्री लाइन के पास खड़े गुरकीरत सिंह ने उनका कैच लपककर उनकी पारी का अंत कर दिया। धोनी जब आउट हुए तब सीएसके को जीत के लिए 24 गेंद में 64 रन की दरकार थी। दबाव में बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और धोनी के बाद बैटिंग पर आने वाले 5 बल्लेबाज दहाई का अंक भी छू नहीं पाए।

कोहली-पडिक्कल ने आरसीबी की पारी को संभाला

बेंगलुरु ने 4 विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही थी। उसने 13 रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रन की पार्टनरशिप करते हुई पारी को संभाला। कोहली ने 52 बॉल पर नाबाद 90 और पडिक्कल ने 34 बॉल पर 33 रन की पारी खेली। इसके बाद कोहली ने शिवम दुबे के साथ 5वें विकेट के लिए 75 रन की नाबाद साझेदारी की। शिवम ने 14 बॉल पर 22 रन की पारी खेली। वहीं, चेन्नई के लिए शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। दीपक चाहर और सैम करन को भी 1-1 विकेट मिला।

शार्दुल ने एक ओवर में पडिक्कल-डिविलियर्स को आउट किया

शार्दुल ठाकुर ने पारी के 11वें ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (33) को फाफ डु प्लेसिस और एबी डिविलियर्स को विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच आउट कराया। डिविलियर्स खाता भी नहीं खोल सके। एरॉन फिंच 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दीपक चाहर ने बोल्ड किया।

धोनी और कोहली 15 महीने बाद साथ में मैदान पर उतरे

मैच में 15 महीने बाद भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली एक साथ मैदान पर उतरे हैं। हालांकि दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे। इससे पहले 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दोनों एक साथ मैदान में दिखे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती