Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs RR : राजस्थान की सुपर किंग्स पर रॉयल जीत, चेन्नई के प्ले-ऑफ की राह और हुई मुश्किल

राजस्थान ने सीजन में दूसरी बार चेन्नई को हराया है। सीजन में 7वीं हार के साथ चेन्नई की प्ले-ऑफ की राह मुश्किल हो गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 9:33:01

CSK Vs RR : राजस्थान की सुपर किंग्स पर रॉयल जीत, चेन्नई के प्ले-ऑफ की राह और हुई मुश्किल

बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुए मैच में राजस्थान की सुपर किंग्स पर रॉयल जीत हुई।कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 125 रन बनाए। जवाब में उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं रही। राजस्थान ने 30 रन के भीतर 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे। राजस्थान ने 17.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान ने सीजन में दूसरी बार चेन्नई को हराया है। सीजन में 7वीं हार के साथ चेन्नई की प्ले-ऑफ की राह मुश्किल हो गई है। वहीं, राजस्थान पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

जोस बटलर ने आईपीएल में अपनी 11वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने 48 बॉल पर 70 रन की नाबाद पारी खेली। बटलर ने स्मिथ के साथ चौथे विकेट लिए 98 रन की नाबाद पार्टनरशिप भी की। उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। स्मिथ ने नाबाद 26 रन बनाए। दोनों ने आखिरी 5 ओवरों में 45 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। चेन्नई के दीपक चाहर ने 2 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिया।
दोनों के बीच पिछले मुकाबले में भी राजस्थान जीती थी

दोनों के बीच हुए पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को शारजाह में 16 रन से हराया था। सीजन के चौथे मैच में रॉयल्स ने 216 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई 200 रन ही बना सकी थी।

28 रन पर दोनों ओपनर पवेलियन लौटे

राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बेन स्टोक्स और रॉबिन उथप्पा इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। स्टोक्स को 19 रन के निजी स्कोर पर दीपक चाहर ने बोल्ड किया। इसके बाद उथप्पा (4) को जोश हेजलवुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

संजू सैमसन खाता भी नहीं खोल सके

शुरुआती मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन की खराब फॉर्म इस मैच में जारी रही। सैमसन ने 3 बॉल खेलीं, लेकिन अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें दीपक चाहर ने आउट किया। धोनी ने विकेट के पीछे उनका शानदार कैच पकड़ा।

चेन्नई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे

सीजन में 7वीं हार के साथ चेन्नई पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई है। उसने सीजन में 10 मैच खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ 3 मैच में ही जीत मिली है। 6 पॉइंट्स के साथ चेन्नई टेबल में सबसे नीचे है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 14 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। चेन्नई ने 5 विकेट पर 125 रन बनाए

इससे पहले चेन्नई के बल्लेबाज पूरी इनिंग्स के दौरान बड़े शॉट नहीं खेल पाए और टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 125 रन ही बना पाई। रविंद्र जडेजा सबसे ज्यादा 35 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान एमएस धोनी ने 28 और सैम करन ने 22 रन बनाए। राजस्थान के जोफ्रा आर्चर, कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया को एक-एक विकेट मिला।

इस सीजन का सबसे छोटा टारगेट

चेन्नई ने राजस्थान को 126 रन का टारगेट दिया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 143 रन का टारगेट दिया था। जिसे कोलकाता ने 18 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

चेन्नई की पारी में सिर्फ एक छक्का लगा

राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों को बड़े शॉट नहीं लगाने दिए। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चेन्नई की पारी में सिर्फ एक ही छक्का लगा। वो भी उनके ओपनर सैम करन ने लगाया।

वॉटसन-प्लेसिस सस्ते में आउट

चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर फाफ डु प्लेसिस कुछ खास नहीं कर सके और 10 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें जोस बटलर के हाथों कैच कराया। इसके बाद शेन वॉटसन भी 8 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की बॉल पर आउट हुए।

धोनी 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

राजस्थान के खिलाफ टॉस के लिए मैदान में उतरते ही चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। धोनी के अलावा आईपीएल में रोहित शर्मा ने 197, सुरेश रैना ने 193, दिनेश कार्तिक ने 191 और विराट कोहली ने 186 मैच खेले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका