न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK Vs RR : टॉस जीतकर चेन्नई ने किया बल्लेबाजी का चुनाव, धोनी बने 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

टॉस जीतकर चेन्नई ने बल्लेबाजी का चुनाव किया हैं। चेन्नई की टीम में दो बदलाव किए गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Oct 2020 7:23:31

CSK Vs RR : टॉस जीतकर चेन्नई ने किया बल्लेबाजी का चुनाव, धोनी बने 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 37वां मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना हैं।टॉस जीतकर चेन्नई ने बल्लेबाजी का चुनाव किया हैं। चेन्नई की टीम में दो बदलाव किए गए। कर्ण शर्मा और ड्वेन ब्रावो की जगह पीयूष चावला और जोश हेजलवुड को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई। वहीं, राजस्थान टीम में एक बदलाव किया गया। टीम में जयदेव उनादकट की जगह अंकित राजपूत को जगह दी गई। प्ले-ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद के लिए दोनों टीम को इस मैच में जीत की दरकार रहेगी। हारने वाली टीम के लिए प्ले-ऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा। दोनों के बीच हुए पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को शारजाह में 16 रन से हराया था। सीजन के चौथे मैच में रॉयल्स ने 216 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई 200 रन ही बना सकी थी।

टॉस के लिए मैदान में उतरते ही चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। धोनी के अलावा रोहित शर्मा ने 197, सुरेश रैना ने 193, दिनेश कार्तिक ने 191 और विराट कोहली ने 186 मैच खेले हैं।

डु प्लेसिस और वॉटसन चेन्नई के टॉप स्कोरर

चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन ने बनाए हैं। डु प्लेसिस ने अब तक 365 और वॉटसन ने 277 रन बनाए हैं। इनके बाद अंबाती रायडू 237 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

राजस्थान के लिए सैमसन और तेवतिया टॉप स्कोरर

राजस्थान के लिए संजू सैमसन ने अब तक सबसे ज्यादा 236 रन बनाए हैं। इसके बाद राहुल तेवतिया का नंबर आता है। तेवतिया ने सीजन में अब तक 222 रन बनाए हैं। इनके अलावा स्टीव स्मिथ 220 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

करन और शार्दूल चेन्नई के सबसे सफल गेंदबाज

चेन्नई के लिए सीजन में सैम करन और शार्दूल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। करन ने ने सबसे ज्यादा 10 विकेट लिए हैं। वहीं, शार्दूल ने अब तक 9 बल्लेबाजों को आउट किया है। इनके अलावा दीपक चाहर ने सीजन में 8 विकेट लिए हैं।

राहुल तेवतिया राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज

राजस्थान रॉयल्स को कई मैच अपने दम पर जिताने वाले राहुल तेवतिया ने अपनी टीम के लिए सीजन में सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए हैं। इसके बाद कार्तिक त्यागी का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक 5 विकेट लिए हैं।

दोनों टीम के महंगे खिलाड़ी

सीएसके में कप्तान एमएस धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, राजस्थान में कप्तान स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स 12.50 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं।

चेन्नई ने 3 बार खिताब जीता, राजस्थान एक बार चैम्पियन बनी

धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं चेन्नई पांच बार ( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। वहीं, राजस्थान एक बार (2008) में फाइनल में पहुंची और खिताब अपने नाम किया।

सीएसके का आईपीएल में 59.82% सक्सेस रेट

आईपीएल का पहला खिताब (2008) जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने लीग में अब तक 156 मैच खेले, जिसमें 78 जीते और 76 हारे हैं। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, सीएसके ने अब तक 174 में से 103 मैच जीते और 70 हारे हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। रॉयल्स की जीत सक्सेस रेट 50.32% और सीएसके का सबसे ज्यादा 59.82% रहा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत