Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs MI : टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी गेंदबाजी, रोहित शर्मा नहीं खेल रहे आज

टॉस जीतकर मुंबई ने गेंदबाजी का फैसला लिया है। यानी महेंद्र सिंह धोनी की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 7:29:22

CSK vs MI : टॉस जीतकर मुंबई ने चुनी गेंदबाजी, रोहित शर्मा नहीं खेल रहे आज

आज शारजाह में आईपीएल के 13वें सीजन का 41वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा हैं। हैमस्ट्रींग में खिंचाव की वजह से मुंबई इंडियंस की कप्तानी आज कीरोन पोलार्ड कर रहे हैं। हिटमैन आज के मैच में आराम कर रहे है। टॉस जीतकर मुंबई ने गेंदबाजी का फैसला लिया है। यानी महेंद्र सिंह धोनी की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। रोहित शर्मा की जगह सौरभ तिवारी आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। ऋतुराज गायकवाड़, एन, जगदीशन और इमरान ताहिर को आज मौका दिया गया है। केदार जाधव, पीयूष चावला और शेन वॉटसन को बाहर किया गया है।

चेन्नई को प्ले-ऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए अपने बचे सभी मैच जीतने होंगे। इसके अलावा टूर्नामेंट में बाकी टीमों की परफॉर्मेंस से भी चेन्नई का भविष्य तय होगा। वहीं, शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई का प्ले-ऑफ में पहुंचना लगभग तय है।

ओपनिंग मैच में चेन्नई ने हराया था

19 सितंबर को आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 5 विकेट से हराया था। अबु धाबी में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 163 रन का टारगेट दिया था। जवाब में चेन्नई ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीता था।
मुंबई इंडियंस है बेजोड़ फॉर्म में

टीम शानदार फॉर्म में चल रही मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगी जो लगातार पांच मैचों में जीत के बाद शानदार लय में थी लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने उसकी इस लय को तोड़ दिया और रविवार की रात दो सुपर ओवर में जीत हासिल की। चार बार की आईपीएल चैंपियन शानदार फॉर्म में हैं और गेंदबाजी आक्रमण में वैरिएशन की मौजूदगी से वह चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं जिनका आत्मविश्वास वैसे ही गिरा हुआ है।

मुंबई ने सीजन में 2 मैच सुपर ओवर में हारे

मुंबई ने सीजन के 2 मैच सुपर ओवर में हारे हैं। पहला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से और दूसरा किंग्स इलेवन पंजाब से। पंजाब के खिलाफ तो मैच का फैसला 2 सुपर ओवर से हुआ। पहला सुपर ओवर टाई रहा, जबकि दूसरे में पंजाब ने मुंबई से मैच छीन लिया था।

चेन्नई के लिए कुछ भी ठीक नहीं

चेन्नई ने शुरुआत तो शानदार की, लेकिन आगे उसकी गाड़ी जीत की पटरी से उतरी हुई दिखी। चेन्नई के लिए बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में परेशानी कम नहीं है। रैना और हरभजन की कमी कोई दूसरा खिलाड़ी पूरी नहीं कर सका। अब ब्रावो भी चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

डिकॉक और रोहित शर्मा मुंबई के टॉप स्कोरर

मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक और रोहित शर्मा ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। डिकॉक ने सीजन में अब तक 322 और रोहित ने 260 रन बनाए हैं। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने सीजन में अब तक 243 रन बनाए हैं।

मुंबई के गेंदबाज शानदार फॉर्म में

मुंबई के तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में हैं। बुमराह के नाम 15 और बोल्ट के नाम 12 विकेट हैं। वहीं, राहुल चाहर ने सीजन में अब तक 11 विकेट लिए हैं।

डु प्लेसिस को छोड़ सभी हुए फ्लॉप

राजस्थान के खिलाफ उसके बल्लेबाज जूझते दिखे और अब देखना बाकी होगा कि टीम नए खिलाड़ियों को मौका देगी या नहीं क्योंकि सोमवार को मिली हार के बाद धोनी ने इसका संकेत दिया था। फॉफ डु प्लेसिस को छोड़ दें तो धोनी भी अन्य खिलाड़ियों की तरह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम के लगातार केदार जाधव को खिलाने के फैसले की भी काफी आलोचना हुई जो जूझते नजर आए और अब यह देखना होगा कि उनकी जगह एन जगदीशन या ऋतुराज गायकवाड़ को उतारा जाएगा या नहीं। डु प्लेसिस और वॉटसन के नाम सबसे ज्यादा रन

ओपनर फाफ डु प्लेसिस और शेन वॉटसन ने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। डु प्लेसिस 375 रन के साथ टॉप पर हैं, जबकि वॉटसन 285 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इनके अलावा अंबाती रायडू 250 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

चेन्नई के लिए चाहर-करन के नाम 10 विकेट

चेन्नई के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर और सैम करन 10-10 विकेट के साथ टॉप पर हैं। इसके बाद शार्दूल ठाकुर 9 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

दोनों टीमें कुल 7 बार आईपीएल का खिताब जीतीं

लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स सबसे सफल टीमें हैं। अब तक हुए 12 टूर्नामेंट में से 7 बार यही दो टीमें खिताब जीती हैं। मुंबई सबसे ज्यादा 4, तो चेन्नई तीन बार चैम्पियन बनी है। मुंबई ने पहली बार 2013 में आईपीएल जीता था। इसके बाद 2015, 2017 और 2019 में भी टीम चैम्पियन बनी।

दूसरी ओर, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। चेन्नई टीम 10 बार आईपीएल का प्लेऑफ खेली है, जबकि 8 बार फाइनल में पहुंची है।

चेन्नई पांच बार रनरअप रही

चेन्नई सुपरकिंग्स पांच बार (2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप रही, जबकि मुंबई इंडियंस एक बार 2010 में रनरअप रही है। आईपीएल के इतिहास में मुंबई की इकलौती टीम है, जिसने सबसे ज्यादा बार चेन्नई को हराया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मुकाबले हुए हैं, इसमें से 17 बार मुंबई, तो 11 बार चेन्नई को जीत मिली है।

चेन्नई-मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी

सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे।

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट मुंबई से ज्यादा

आईपीएल में चेन्नई का सक्सेस रेट सबसे जयादा 59.48% है। सीएसके ने अब तक कुल 175 मैच खेले हैं। 103 मैच जीते हैं और 71 मैच हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, मुंबई का सक्सेस रेट 58.67% है। मुंबई ने अब तक कुल 196 मैच खेले हैं। 115 मैच जीते हैं और 81 हारे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका