न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSK vs KKR : चेन्नई ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, कोलकाता की किस्मत इस मैच पर निर्भर

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 29 Oct 2020 7:29:26

CSK vs KKR : चेन्नई ने टॉस जीतकर किया पहले गेंदबाजी करने का फैसला, कोलकाता की किस्मत इस मैच पर निर्भर

आज दुबई में आईपीएल के 13वें सीजन का 49वां मैच खेला जाएगा जो कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होना हैं। मैच कुछ ही देर में शुरू होने वाला हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई ने आज के मुकाबले में अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। फाफ डुप्लेसिस, इमरान ताहिर, मोनू कुमार की जगह क्रमशः शेन वॉटसन, कर्ण शर्मा और लुंगी एन्गिडी को शामिल किया गया है। कोलकाता के कप्तान इयोन मॉर्गन ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह रिंकु सिंह को मौका दिया है।
प्ले-ऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को हर हाल में चेन्नई को हराना होगा। अगर टीम हारी, तो प्ले-ऑफ के लिए उसे दूसरी टीमों के नतीजों का इंतजार करना होगा। चेन्नई टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है। ऐसे में वह अपने बचे मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति सुधारना चाहेगी।

चेन्नई में 3 और कोलकाता में एक बदलाव

चेन्नई में 3 बदलाव किए गए। फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर और मोनू सिंह को टीम में जगह नहीं दी गई। उनकी जगह शेन वॉटसन, कर्ण शर्मा और लुंगी एनगिडी को टीम में शामिल किया गया। वहीं, कोलकाता में प्रसिद्ध कृष्णा की जगह रिंकू सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

पिछले मुकाबले में कोलकाता ने चेन्नई को हराया था

सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तो कोलकाता ने चेन्नई को 10 रन से हराया था। अबु धाबी में खेले गए सीजन के 11वें मैच में कोलकाता ने चेन्नई को 168 रन का टारगेट दिया था। जवाब में चेन्नई 5 विकेट पर 167 रन ही बना पाई थी।

कोलकाता 5वें और चेन्नई 8वें स्थान पर

पॉइंट्स टेबल में कोलकाता 12 पॉइंट्स के साथ 5वें स्थान पर है। कोलकाता ने सीजन में 12 में से 6 मैच जीत और इतने ही हारे हैं। वहीं, चेन्नई 8 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। उसने सीजन में 12 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 8 हारे हैं।

कोलकाता पिछले मैच में हारी, चेन्नई को मिली थी जीत

अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता को पंजाब ने 8 विकेट से हराकर खुद को प्ले-ऑफ की रेस में आगे कर लिया था। वहीं, चेन्नई ने अपने पिछले मुकाबले में बेंगलुरु को 8 विकेट से हराया था।

गिल-मॉर्गन कोलकाता के टॉप स्कोरर

शुभमन गिल और इयोन मॉर्गन ने कोलकाता के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। गिल ने अब तक कुल 378 और मॉर्गन ने 335 रन बनाए हैं। इसके बाद नीतीश राणा का नंबर आता है, जिन्होंने सीजन में अब तक 265 रन बनाए हैं।

डु प्लेसिस-रायडू ने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

फाफ डु प्लेसिस चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सीजन में अब तक 401 रन बनाए हैं। अंबाती रायडू 291 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, शेन वॉटसन 285 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

वरुण चक्रवर्ती के नाम 13 विकेट

कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सीजन में अब तक 13 विकेट लिए हैं, जिसमें से 5 विकेट तो उन्होंने एक ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लिए थे। इस प्रदर्शन की बदौलत वरुण को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम में भी चुना गया।

करन-चाहर चेन्नई के टॉप विकेट टेकर

चेन्नई के लिए सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सैम करन पहले और दीपक चाहर दूसरे स्थान पर हैं। करन के नाम अब तक 13 और चाहर के नाम 12 विकेट हैं। इनके अलावा शार्दूल ठाकुर ने सीजन में अब तक 9 विकेट लिए हैं।

चेन्नई ने 3 और कोलकाता ने 2 बार खिताब जीते

धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने लगातार दो बार 2010 और 2011 में खिताब जीता था। पिछली बार यह टीम 2018 में चैम्पियन बनी थी। वहीं, चेन्नई पांच बार( 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019) आईपीएल की रनरअप भी रही। वहीं, कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही।

चेन्नई का सक्सेस रेट कोलकाता से ज्यादा

IPL में चेन्नई का सक्सेस रेट 59.37% है। चेन्नई ने लीग में अब तक कुल 177 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 104 जीते और 72 हारे हैं। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, कोलकाता का सक्सेस रेट 52.10% है। कोलकाता ने अब तक कुल 190 मैच खेले हैं, जिसमें उसने 98 जीते और 92 हारे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, 17 दिन के अनशन के बाद बिगड़ी सेहत
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
राम मंदिर दान चोरी मामले में ट्रस्ट का बड़ा खुलासा, कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी बोले- करीब 3 करोड़ रुपये की हुई है चोरी
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
पत्नी की हत्या कर शव कार में रखा, घंटों घूमता रहा पति, फिर किया सरेंडर
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
'फुंसुक वांगड़ू को मरने मत दीजिए', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 इडियट्स' के चतुर रामालिंगम, साझा किया भावुक वीडियो
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
अमेरिका से पहले चीन ने मारी बाजी, दुनिया का पहला एजेंटिक AI स्मार्टफोन किया लॉन्च
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
क्या आपका बच्चा छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करता है? कहीं आपकी ये 5 पेरेंटिंग आदतें तो नहीं हैं इसकी वजह
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
शेविंग के बाद त्वचा में हो रही जलन को ऐसे करें शांत, ये 5 घरेलू उपाय देंगे राहत
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका
Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका